Skin Care Tips: सनबर्न और टैनिंग से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, चेहरा दिखेगा तरोताजा

Updated:
विज्ञापन
skin care tips

skin care tips( ai image)

Skin Care Tips: क्या आपके भी चेहरे में धूप के कारण काली परत जम गई हैं? तो घबराए नहीं आज हम आपके लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स लेकर आए है जो आपके चेहरे में जमी हुई टैनिंग को दूर भगाने के लिए बहुत फायदेमंद है.

विज्ञापन

Skin Care Tips: गर्मियों की तेज धूप से सिर्फ पसीना नहीं निकलता, बल्कि ये हमारी त्वचा पर भी बुरा असर डालता है. धूप के कारण से आने वाली रोशनी से त्वचा मुरझाने लगती हैं और धीरे-धीरे टैनिंग की लेयर जम जाती हैं. जिससे त्वचा काली और रूखी नजर आने लगती हैं. जिसके कारण बहुत से लोग बाजार में मिलने वाली टैन रिमूवल क्रीम और स्क्रब का सहारा लेते हैं, जो केमिकल के कारण त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं. इससे बचने के लिए आज हम आपको कुछ महत्वपूर्ण टिप्स के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ असरदार हैं, बल्कि स्किन को बिना नुकसान पहुंचाए आपकी खोई हुई चमक को वापस ला सकता है.


बर्फ से मसाज 

सूती के कपड़े में बर्फ को लपेटकर आप अपनी चेहरे में टैनिंग वाले जगह पर रगड़ें. इससे आपके त्वचा को ठंडक मिलती हैं साथ ही ये सूजन और जलन को भी कम करने में मदद करता है. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: गर्मी में चेहरे की चिपचिपाहट का पक्का इलाज, अपनाएं ये कूल टिप्स, स्किन रहेगी फ्रेश 

एलोवेरा जेल

इसके लिए सबसे पहले फ्रेश एलोवेरा जेल लें और उसे रात में सोने से पहले पूरे चेहरे और गले पर लगाएं. फिर इसे सुबह धो लें. ये धूप से जमे सनबर्न और टैन को दूर करने में मदद करता है साथ ही स्किन को ठंडक और नमी प्रदान करता है. 

कच्चा दूध और गुलाब जल

कच्चा दूध और गुलाब जल दोनों को बराबर मात्रा में मिलाएं और कॉटन के मदद से त्वचा पर लगाएं. फिर इसे 15 मिनट के बाद धो लें. ये त्वचा चमक और जमे हुए हल्के टैन को दूर करने में बहुत लाभकारी होता है. 

दही, बेसन और हल्दी का फेस पैक 

इसके लिए 2 चम्मच बेसन, 1 चम्मच दही और थोड़ा स हल्दी मिलाकर एक फैस पैक बनाएं. फिर इसे चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से स्क्रब करके पानी से धो लें. ये स्किन को गहराई के साथ साफ करता है और धूप से बनी हुई टैनिंग को जल्द हटाता है. 

यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: नेचुरल ग्लो की चाबी है ये फेस पैक, लगाने के बाद सब पूछेंगे चमकती त्वचा का क्या है राज?

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
प्रिया गुप्ता

लेखक के बारे में

By प्रिया गुप्ता

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Priya Gupta

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola