Skin Care Tips: हर मौसम में निखरती रहेगी आपकी त्वचा, फॉलो करें ये आसान घरेलू टिप्स!
Published by : Priya Gupta Updated At : 02 Jun 2025 8:37 AM
skin care tips ( AI generated image)
Skin Care Tips: त्वचा को प्राकृतिक रूप से चमकदार और बेदाग रखने के लिए, आज हम आपको बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स के बजाय घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहें है, जो आपकी त्वचा को पोषण देने और साइड इफेक्ट से बचाने में मदद करेगा.
Skin Care Tips: हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा प्राकृतिक रूप से चमकदार, स्वस्थ और बेदाग बना रहें. हालांकि, बाजार में मिलने वाले महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स अक्सर केमिकल्स से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. ऐसे में आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे के बारे में बताएंगे जो आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है. ये घरेलू नुस्खा न केवल त्वचा को गहराई से पोषण देता है, बल्कि त्वचा में होने वाली साइड इफेक्ट्स को भी कम करता है. तो आइए जानते हैं कुछ असरदार घरेलू उपाय जो आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से सुंदर बनाने में मदद करेगा.
पपीते का स्क्रब लगाएं
पपीता त्वचा के डेड स्किन को धीरे-धीरे कम करता है, जिससे चेहरा साफ और खिला खिला दिखता है. साथ ही, ये त्वचा को जरूरी पोषण देने और प्राकृतिक रूप से चमकदार और स्वस्थ बनाने में मदद करता है. इसके लिए आपको पके हुए पपीते को मैश करके और उसमें 1 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट तैयार करें. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से कुछ मिनट तक मसाज करें, फिर पानी से धो लें.

नींबू के रस इस्तेमाल करें
नींबू का रस त्वचा को प्राकृतिक रूप से निखारने के लिए बेहतर ऑप्शन है. इसके लिए 2 चम्मच नींबू का रस और 2 पानी मिलाकर पतला मिश्रण तैयार करें और इसे रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं. ये आपकी स्किन को साफ और दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है. इस मिश्रण को चेहरे में लगाने के बाद बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन का उपयोग जरूर करें.
यह भी पढ़ें: Skin Care Tips: चेहरे पर बर्फ लगाने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
यह भी पढ़ें: Beauty Tips: काजल फैलने से हो रहा है चेहरा काला? तो आज ही अपनाएं ये ट्रिक्स

शहद का फेस मास्क लगाएं
शहद का फेस मास्क त्वचा को गहराई से पोषण देने और कोमल बनाने में बहुत फायदेमंद है. इसके लिए चेहरे पर शहद की पतली परत लगाएं और इसे लगभग 15-20 मिनट लगा रहने दें, फिर इसे गुनगुने पानी से धो लें. शहद त्वचा को प्राकृतिक रूप से नमी प्रदान करता है, जिससे त्वचा हाइड्रेट रहती है. इसके अलावा, इसके एंटीबैक्टीरियल गुण त्वचा को पिंपल्स से बचाने और त्वचा को मुलायम और कोमल रखता है.

यह भी पढ़ें: Bridal Skin Care Juice: दुल्हन बनने से 7 दिन पहले पिएं ये हेल्दी जूस, चेहरा दिखने लगेगा चांद की तरह
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










