चांदी के बर्तनों और ज्वेलरी को ऐसे दें नई जैसी चमक, पंकज भदौरिया ने बताया तरीका
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 27 Mar 2026 12:33 PM
चांदी की थाली और पायल (AI Image)
Silverware And Silver Jewellery Cleaning Tips: क्या आपकी पसंदीदा चांदी की पायल और बर्तन काले पड़ गए हैं? तो चमक को वापस लाने के लिए यहां बताए गए तरीके को आजमा सकते हैं.
Silverware And Silver Jewellery Cleaning Tips: चमकते हुए चांदी के बर्तन और ज्वेलरी देखने में बहुत सुंदर लगते हैं. चांदी के बर्तन का इस्तेमाल लोग पूजा पाठ, शादी, त्योहार या खास मौके पर किया जाता है. वहीं सिल्वर ज्वेलरी को पहनकर आप अपने लुक को खूबसूरत बना सकते हैं. लेकिन समय के साथ चांदी पर कालापन आ जाता है, जिससे इसकी चमक फीकी पड़ने लगती है. हवा में मौजूद सल्फर के संपर्क में आने से चांदी काली होने लगती है. अक्सर हमें लगता है कि चांदी को साफ करना बहुत मेहनत का काम है या इसके लिए महंगे पॉलिश की जरूरत पड़ेगी, लेकिन आप घर में मिलने वाली चीजों से भी इन्हें नए जैसा चमका सकते हैं. अगर आप भी ऐसा कोई तरीका ढूंढ रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप चांदी को साफ करने का तरीका जान पाएंगे. इस तरीका को मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @masterchefpankajbhadouria पर शेयर किया है.
चांदी के बर्तन और गहने साफ करने का तरीका
- चांदी के बर्तन और गहने को साफ करने के लिए आप एक बड़ा सा बाउल को लें. इसके बाद एल्युमिनियम फॉयल को इस बाउल के अंदर बिछा दें.
- अब बाउल में गर्म पानी डालें. इसके बाद 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच नमक को डालकर मिक्स करें.
- इस मिश्रण में आप चांदी के बर्तन और गहनों को डाल दें. इसमें 20 मिनट तक रखें.
- 20 मिनट के बाद इन्हें निकाल लें. आप देखेंगे कि ये साफ हो चुके हैं.
- अब टिशू पेपर से बर्तन को पोंछ लें.
यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो
यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










