ePaper

अपने ब्रेन को इस तरह करें शार्प, जानें क्या है तरीका

Updated at : 15 Feb 2024 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
अपने ब्रेन को इस तरह करें शार्प, जानें क्या है तरीका

How To Boost Brain Power: अगर आप भी स्टूडेंट हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप अपने ब्रेन को काफी हद तक शार्प कर रख सकते हैं. तो चलिए इन टिप्स के बारे में डीटेल से जानते हैं.

विज्ञापन
undefined

Brain Power Boosting Tips: अगर पढाई करते समय या फिर किसी भी चीज को याद करते समय आपको परेशानी होती है या फिर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं तो आपके लिए यह स्टोरी काफी काम की साबित हो सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप अपने दिमाग को काफी हद तक शार्प बना सकते हैं. तो चलिए इन ट्रिक्स के बारे में डीटेल से जानते हैं.

undefined

उचित नींद और आराम

आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप प्रतिदिन के हिसाब से कम से कम 7 से लेकर 9 घंटे की नींद जरूर लें. ऐसा करने से आप अपने दिमाग को काफी हद तक तेज बना सकते हैं और उसमें जो जानकारी डालेंगे वह भी काफी आसानी से प्रोसेस हो जाएगी.

undefined

हेल्दी डाइट और हाइड्रेशन

अपने डाइट में ऐसे फ़ूड्स को शामिल करें जिनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड्स की मात्रा ज्यादा हो. ध्यान में रखें कि आपके डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी काफी ज्यादा हो. आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपने अपने पानी भी सही मात्रा में पी रखी हो. ऐसा होने की वजह से आपका ब्रेन सही तरीके से काम करता है.

undefined

रेगुलर एक्ससरसाइज

रेगुलर एक्ससरसाइज की बदौलत आपके ब्रेन में ब्लड फ्लो की सप्लाई बढ़ जाती है. ऐसा होने की वजह से आपने ब्रेन का मेमोरी पावर और कॉग्निटिव फंक्शन भी शार्प हो जाता है.

undefined

एक्टिव लर्निंग तकनीक

खुद को पैसिव लर्निंग से एक्टिव लर्निंग मेथड की तरफ शिफ्ट है. पढाई के बाद टॉपिक को दोबारा रिवाइज कर लें. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको चीजें ज्यादा बेहतर तरीके से याद रहता है.

undefined

स्टडी एनवायरनमेंट का रखें ध्यान

चीजों को समझने और याद रखने में एक साफ-सुथरा वातावरण आपकी काफी हद तक चीजों को याद रखने में मदद कर सकता है. ऐसा होने की वजह से आपका ध्यान भी कम भटकता है. सराउंडिंग को साफ़-सुथरा रख आप ज्यादा फोकस्ड स्टडी सेशन और बेहतर मेमोरी का फायदा उठा सकते हैं.

undefined

रिवीजन और प्रैक्टिस

अपने स्टडी रूटीन में नियमित रूप से रिवीजन और प्रैक्टिस टेस्ट को शामिल कर आप अपने मेमोरी को शार्प बनाने के साथ ही चीजों को आसानी से याद रखने में मदद करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola