ePaper

Self-Care Tips: खुल कर शेयर नहीं कर पाते अपने मन की बात, ये हो सकते हैं कारण

Updated at : 09 Mar 2024 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
Self Care Tips

Self-Care Tips

Self-Care Tips: ऐसे कई लोग होते हैं जो अपने मन में चल रही बातों को बोलने से कतराते हैं. अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं तो इन सारे कारणों के वजह से आपको यह समस्या हो रही है.

विज्ञापन

Self-Care Tips: हर एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति से अलग होता है. जहां कुछ लोग ऐसे होते हैं जो हर छोटी बात को दिल से लगा कर बैठ जाते हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें किसी भी चीज का बुरा नहीं लगता है. इस तरह के लोग मन में चल रही बातों को बोलने से घबराते नहीं हैं. ऐसे कई लोग होते जो अपने मन में चल रही बातों को बोलने से कतराते है. उन्हें ऐसा लगाता है कि उनके मन में चल रही बातों को बोल कर वह खुद को कमजोर साबित कर रहें है. ऐसा सोचना बेहद आम है पर ये ना भूले कि इस आदत की वजह से न केवल उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, पर निजी रिश्ते भी खराब हो सकते हैं. अपने मन की बात बोलना आपको कमजोर नहीं बनाता, बल्कि आपको अपनी जरूरतों को पहचानने में मदद कराता है. अगर आप भी उन लोगों में से एक हैं तो इन सारे कारणों के वजह से आपको यह समस्या हो रही है.

अयोग्य होने की भावना

कई बार ऐसा होता है लोग अपने बारे में बहुत बुरा सोचने लगते है. उन्हें ऐसा लगने लगता है कि बहुत कोशिशों के बाद भी वे प्यार के काबिल नहीं है, और वे अपनी मन की बात बोल कर दूसरों को परेशान नहीं कर चाहते है.

पुराने ट्रॉमा

हमने अकसर यह सुना है कि हमारा अतीत हमारा पीछा कभी नहीं छोड़ता है. हालांकि यह बात झूठ नहीं है पर अगर लंबे समय तक उस ट्रॉमा से उभरने के लिए कुछ ना किया जाए तो यह आपको बिलकुल अकेले रहने पर मजबूर कर सकता है.

परफेक्शनिज्म की आदत

हमारा परफेक्शनिज्म हमारे प्रोफेशनल जीवन के लिए भले ही अच्छा हो, पर यह हमारे निजी जीवन के लिए उतना सहायक नहीं होता है. हर जगह परफेक्शनिज्म को अपनाने से हम अपनी निजी जिंदगी में गलती करने से डरते है, और इस कारण हम अपनी मन की बात और जरूरतों को खुल कर नहीं बोलने से कतराते है.

खुद को कमजोर समझना

कभी-कभी अपनी भावनाओं को व्यक्त कर पाना बेहद मुश्किल होता है. ऐसे बहुत लोग होते हैं जो अपने मन की बात बोलने से पहले यह सोचते हैं कि लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे. ऐसा करने से न केवल वे तनाव में रहते हैं बल्कि आपसी रिश्तों पर भी असर पड़ता है.

सेल्फ लव की कमी

लोग अकसर प्यार और सहारे के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं, और दूसरों से वह न मिल पाने पर उनका सबसे भरोसा उठ जाता है. लेकिन यह बात याद रखना बेहद जरूरी है कि दूसरों से प्यार और सहारा पाने के लिए पहले खुद से प्यार करना बेहद जरूरी होता है. इन्पुट-तानिया डे

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola