घर पर ट्राई करें रिफ्रेशिंग सौंफ-खीरा शरबत, मालविका ने शेयर की रेसिपी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 20 Mar 2026 7:52 AM
सौंफ खीरा शरबत (इमेज-इंस्टाग्राम@thespicystory )
Saunf Kheera Sharbat: बाहर तेज धूप से आने के बाद ठंडे-ठंडे शरबत पीने का मजा ही अलग होता है. आप भी शरबत बनाने का सोच रहे हैं तो सौंफ खीरा का शरबत ट्राई कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.
Saunf Kheera Sharbat: गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक देने के लिए घरों में तरह-तरह के शरबत बनाए जाते हैं. इस मौसम में सौंफ का शरबत भी अक्सर बनाया जाता है. अगर आप सिंपल सौंफ के शरबत को नया ट्विस्ट देकर बनाना चाहते हैं तो खीरा सौंफ का शरबत ट्राई कर सकते हैं. इस शरबत को आप आसानी से बना सकते हैं और घरवालों या मेहमानों को सर्व कर सकते हैं. अगर आप भी सौंफ खीरा का शरबत बनाना चाहते हैं तो कंटेंट क्रिएटर मालविका का तरीका ट्राई कर सकते हैं. सौंफ खीरा का शरबत बनाने की रेसिपी को इंस्टाग्राम अकाउंट @thespicystory पर शेयर किया है.
सौंफ खीरा का शरबत बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- सौंफ- आधा कप
- मिश्री- एक चौथाई कप
- हरी इलायची- 1-2
- खसखस- 1 छोटा चम्मच
- गोंद कतीरा- 1 बड़ा चम्मच (भिगोया हुआ)
- सब्जा सीड्स- 1 बड़ा चम्मच (भिगोए हुए)
- खीरा का रस- एक चौथाई कप
- काला नमक- स्वादानुसार
- नींबू- 2
- पानी
सौंफ खीरा का शरबत कैसे तैयार करें?
- सौंफ खीरा का शरबत बनाने के लिए सबसे पहले आप एक मिक्सर जार में सौंफ को डाल दें. इसके बाद आप इसमें मिश्री, हरी इलायची और खसखस डालकर बारीक पीसकर पाउडर बना लें. आपका सौंफ पाउडर तैयार है. आप इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके भी रख सकते हैं.
- अब आप एक बर्तन में भिगोया हुआ गोंद कतीरा, भिगोए हुए सब्जा सीड्स को डाल दें. इसके बाद आप 3 बड़े चम्मच तैयार सौंफ पाउडर का डाल दें.
- अब आप खीरे का रस, स्वादानुसार काला नमक, नींबू का रस और पानी डाल दें. सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें. आपका शरबत तैयार है.
- शरबत को सर्व करने के लिए आप एक गिलास में बर्फ के टुकड़े और कुछ पुदीने के पत्ते डालें. ऊपर से तैयार किया हुआ शरबत डालें. ठंडा-ठंडा सर्व करें.
यह भी पढ़ें- Besan Papdi Recipe: घर पर तैयार करें शानदार नमकीन, बनाएं कुरकुरी और मसालेदार बेसन पापड़ी
यह भी पढ़ें- Mattha Aloo Recipe: झटपट बनाएं टेस्टी मट्ठे के आलू, हर निवाले में पाएं लाजवाब स्वाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










