घर पर आसानी से बनाएं सांभर मसाला, ब्रिष्टि कुमारी ने बताई रेसिपी 

Edited by Priya Gupta
Updated:
विज्ञापन

सांभर मसाला की रेसिपी (फोटो - इंस्टाग्राम @bristihomekitchen)

Sambar Masala Recipe: अगर आपको घर का बना होममेड मसाला खाना पसंद है तो इस आर्टिकल से आप सांभर मसाला घर पर बनाने के बारे में जान सकते हैं.

विज्ञापन

Sambar Masala Recipe: जब भी हम इडली या डोसा घर पर बनाते हैं, तो उसके साथ सांभर जरूर बनता है. सांभर में डलने वाला सांभर मसाला स्वाद को बढ़ा देता है जिससे हर डिश खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती हैं. ऐसे में अगर आप बाजार से सांभर मसाला खरीदकर इस्तेमाल करते हैं, तो अब आप इसे घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं. आज हम आपको क्रिएटर Bristi Kumari की शेयर की गई सांभर मसाला की रेसिपी घर पर बनाने के बारे में बताएंगे, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @bristihomekitchen पर बताया है. 

सांभर मसाला बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • कश्मीरी मिर्च – 35 ग्राम
  • लाल मिर्च – 25 ग्राम
  • धनिया के बीज – 35 ग्राम
  • चना दाल – 4 बड़े चम्मच
  • उड़द दाल – 2 बड़े चम्मच
  • चावल – 2 बड़े चम्मच
  • सरसों के बीज – 1 बड़ा चम्मच
  • मेथी के बीज – 1 बड़ा चम्मच
  • काली मिर्च – 1/2 बड़ा चम्मच
  • करी पत्ते – 3 पत्ते
  • हींग – 10 ग्राम
  • हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच

सांभर मसाला बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले आप एक पैन में कश्मीरी, लाल मिर्च और धनिया के बीज को अलग अलग करके हल्के आंच पर भूनें. इसे भूनकर आप एक प्लेट निकाल लें. 
  • अब उसी पैन में आप चना दाल, उड़द दाल और चावल को एक साथ हल्के आंच पर भूनकर प्लेट पर निकाल लें. चावल डालना ऑप्शनल है आप इसे स्किप भी कर सकते हैं. सारी चीजों को आप हल्के आंच पर ही भूनें. फिर काली मिर्च, मेथी, सरसों के बीज को भी भूनकर निकाल लें. अलग से करी पत्ता को भी भूनकर निकाल लें. हल्दी और हींग को भी साथ में हल्का सा भूनकर निकाल लें. 
  • सारी चीजों को अच्छे से ठंडा होने दें. ठंडा होने के बाद आप इसे मिक्सर जार में डालकर फाइन पाउडर बना लें. फाइन पीसने से इसका फ्लेवर अच्छा आएगा. इसे आप 3-4 महीने तक के लिए एयर टाइट कंटेनर में भरकर स्टोर कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: Suji Dumplings Recipe: बच्चों के लिए हेल्दी इवनिंग स्नैक की है तलाश? ट्राई करें ये लो कैलोरी डम्पलिंग्स रेसिपी

यह भी पढ़ें: Sabudana Halwa Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट साबूदाना हलवा, सेहत और मिठास का परफेक्ट कॉम्बो

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola