Sambar Masala Homemade: स्वाद और खुशबू से भरपूर घर का सांभर मसाला, इस तरह से करें तैयार
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 04 Jul 2025 5:01 PM
home made sambar powder ( AI Image)
Sambar Masala Homemade: अगर आप भी घर पर टेस्टी सांभर बनाना चाहते हैं तो इस होममेड सांभर मसाले का इस्तेमाल करें. घर के बने इस मसाले का स्वाद सांभर के टेस्ट को कई गुना बढ़ देगा और इसे चखकर सभी आपकी तारीफ करेंगे.
Sambar Masala Homemade: स्वादिष्ट सांभर बनाने के लिए जरूरत होती है अच्छे सांभर मसाला पाउडर की. सांभर को इडली, डोसा के साथ सर्व किया जाता है. अगर आप भी मार्केट में मिलने वाले सांभर पाउडर का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो आप घर पर आसानी से इसे बना सकते हैं. इसकी रेसिपी आसान है और ये जल्दी रेडी भी हो जाता है. तो आइए जानते हैं होममेड सांभर पाउडर बनाने की विधि के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से. इस मसाले से जब आप सांभर बनाएंगे तो सभी लोग आपके द्वारा बनाई डिश की दिल खोलकर तारीफ करेंगे.
सांभर पाउडर बनाने के लिए सामग्री
- धनिया के दाने- आधा कप
- उड़द दाल- 2 बड़े चम्मच
- सूखी लाल मिर्च- 10-12
- मेथी के दाने- आधा छोटा चम्मच
- करी पत्ते- 15-20
- चना दाल- 2 बड़े चम्मच
- जीरा- 2 चम्मच
- हींग
- हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
- काली मिर्च- एक चम्मच
यह भी पढ़ें- Sooji Set Dosa: अब घंटों का इंतजार नहीं, झटपट रवा से बनाएं इंस्टेंट सेट डोसा
सांभर पाउडर बनाने की विधि ( Sambar Masala Recipe)
- सांभर पाउडर बनाने के लिए आप एक पैन को गर्म करें. जब पैन गर्म हो जाए तो आप इसमें उड़द दाल, चना दाल को रोस्ट करें.
- अब इसमें सूखी लाल मिर्च को भी डालें. जब आप मसाला तैयार कर रहे हैं तो आंच को धीमा रखें.
- अब इसमें आप धनिया के दाने, जीरा और मेथी दाने को भी डालें. अब इसमें काली मिर्च और करी पत्ते को भी डालकर रोस्ट कर लें. अब इसमें हींग और हल्दी पाउडर को भी दाल कर हल्का रोस्ट कर लें. अब सभी चीजों को निकाल लें और इसको ठंडा कर मिक्सी में बारीक पीस लें.
- मसालों को बारीक पीस लेने के बाद आप इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर कर के रख लें.
यह भी पढ़ें- Chilla Recipe: सुबह के नाश्ते की परफेक्ट शुरुआत, तैयार करें हेल्दी मिक्सड दाल चीला
यह भी पढ़ें- Sprouts Dosa Recipe: सुबह नाश्ते में अंकुरित मूंग से बनाएं टेस्टी डोसा, टिफिन के लिए परफेक्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










