साईं बाबा के 10 अनमोल विचार, जो बदलकर रख देंगे आपका जीवन

Sai Baba Quotes
Sai Baba Quotes: साईं बाबा के अनुसार, जीवन का सार प्रेम, करुणा, सत्य और सेवा में है. उन्होंने सिखाया कि सच्ची भक्ति वही है, जब हम दूसरों के दुख को अपना मानकर उनकी सहायता करें. यही मार्ग ईश्वर तक पहुंचने का सबसे श्रेष्ठ तरीका है.
Sai Baba Quotes: साईं बाबा एक ऐसे संत थे, जिन्होंने धर्म, जाति और पंथ की सीमाओं से ऊपर उठकर मानवता की सेवा को अपना लक्ष्य बनाया. उनकी शिक्षाएं आज भी लाखों लोगों के जीवन का मार्गदर्शन करती हैं. साईं बाबा ने प्रेम, करुणा, सत्य और सेवा को जीवन का मूल मंत्र बताया। उनका मानना था कि ईश्वर की सच्ची पूजा तभी मानी जाती है जब हम दूसरों के दुःख को अपना समझकर मदद करें. चाहे कोई किसी भी धर्म का हो, बाबा ने सबको एक समान देखा. ऐसे में आइए जानते हैं उनके कुछ प्रेरणादायक विचार, जो जीवन को सच्चाई और शांति की दिशा में ले जाते हैं.
श्रद्धा और सबुरी
साईं बाबा कहते थे कि मनुष्य को सिर्फ दो चीजों की जरूरत होनी चाहिए वो है श्रद्धा और सबुरी.
सबका मालिक एक
ईश्वर एक है, नाम अलग हो सकते हैं लेकिन सबका मालिक वही है.
भक्त की पुकार कभी व्यर्थ नहीं जाती
जो सच्चे मन से मुझे पुकारता है, मैं उसकी हर पुकार सुनता हूं.

दान करने से धन घटता नहीं
जो जितना देता है, उसे उतना ही अधिक प्राप्त होता है.
हमेशा सत्य बोलो
झूठ से जीवन में भ्रम और दुःख आता है, हमेशा सच बोलो.
यह भी पढ़ें- 150 से ज्यादा पुरुषों से संबंध बनाए, अब चाहिए शांति, प्रेमानंद जी महाराज ने दिया जवाब
यह भी पढ़ें- इन 4 जगहों पर मोबाइल को बिल्कुल न छुएं, प्रेमानंद जी महाराज ने बताया

कभी किसी का अपमान मत करो
प्रत्येक जीव में परमात्मा का वास है, किसी का भी अनादर मत करो.
प्रेम सबसे बड़ा धर्म है
प्रेम ही सच्ची पूजा है। ईश्वर को प्रेम से पाया जा सकता है.
अपने कर्म पर विश्वास रखो
जो जैसा कर्म करता है, उसे वैसा ही फल मिलता है.

ध्यान और भक्ति से जुड़ो
ईश्वर से जुड़ने का मार्ग ध्यान और सच्ची भक्ति है.
मन की शांति भीतर है
बाहर मत ढूंढो, ईश्वर और शांति तुम्हारे ही भीतर है.

यह भी पढ़ें- बुरे को फल और अच्छे लोगों को दुःख क्यों? सुनिए प्रेमानंद जी का गूढ़ उत्तर
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




