महाशिवरात्रि व्रत पर ऐसे तैयार करें स्वादिष्ट साबूदाना वड़ा

Updated:
विज्ञापन

साबूदाना वड़ा (AI Image)

Sabudana Vada Recipe For Mahashivratri: व्रत के लिए बनाएं साबूदाना वड़ा. इस वड़ा को आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

विज्ञापन

Sabudana Vada Recipe For Mahashivratri: व्रत के मौके पर लोग साबूदाना का सेवन करते हैं. अक्सर लोग साबूदाना से खीर या खिचड़ी बनाते हैं, लेकिन अगर आप कुछ क्रिस्पी और टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो साबूदाना वड़ा एक बेहतरीन ऑप्शन है. जल्द ही महाशिवरात्रि का व्रत आने वाला है. महाशिवरात्रि के व्रत में आप साबूदाना वड़ा बना सकते हैं. ये वड़ा खाने में स्वादिष्ट होता है और बनाने में ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती है. साबूदाना वड़ा खाने में बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है. आप भी इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें.  

विज्ञापन

साबूदाना वड़ा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • साबूदाना- 1 कप
  • उबले हुए आलू- 2
  • मूंगफली- आधा कप
  • हरी मिर्च-2-3 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • जीरा- आधा चम्मच
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • तेल या घी- जरूरत के अनुसार

साबूदाना वड़ा को कैसे तैयार करें?

  • साबूदाना वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले आप साबुदाना को 6-7 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें. इसके बाद पानी को छान लें.  
  • कड़ाही में मूंगफली को भूनें और ठंडा करके दरदरा पीस लें. 
  • अब एक बर्तन में आप उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें. इसके बाद आप साबूदाना को भी डाल दें.
  • इसमें कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, धनिया पत्ता, जीरा, सेंधा नमक और डालें. अब आप पिसी हुई मूंगफली को डाल दें और सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं.
  • हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाकर मिश्रण की छोटी-छोटी लोई बना लें और गोल आकार दें.
  • कड़ाही गर्म करें. तेल या घी में वड़े को सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. जब ये सुनहरा और क्रिस्पी हो जाए तब आप इसे प्लेट में निकाल लें. इसी तरीके से आप सारे वड़ा को तैयार कर लें.
  • साबूदाना वड़ा को गरमा-गरम परोसें.

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर फलाहार में बनाएं चटपटे दही आलू, मिनटों में तैयार होगी यह टेस्टी रेसिपी

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि व्रत के लिए बेस्ट हैं ये फलाहार फूड आइडियाज, मिनटों में होंगे तैयार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola