महाशिवरात्रि व्रत के खास अवसर पर बनाएं साबूदाना खिचड़ी, सबको आएगा पसंद

Updated:
विज्ञापन

साबूदाना खिचड़ी (AI IMAGE)

Sabudana Khichdi Recipe For Mahashivratri: इस महाशिवरात्रि अगर आप व्रत रख रहे हैं तो आज हम आपको व्रत के नियमों का पालन कर साबूदाना खिचड़ी बनाने की रेसिपी बताएंगे.

विज्ञापन

Sabudana Khichdi Recipe For Mahashivratri: महाशिवरात्रि के पावन अवसर कई लोग व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना करते हैं. इस दिन आमतौर पर लोग व्रत में खीर, हलवा, फलाहार जैसी चीजें बनाकर खाते है. ऐसे में अगर आप हर बार वही स्वाद दोहराने के बजाय कुछ हल्का, स्वादिष्ट और अलग बनाना चाहते हैं, तो साबूदाना खिचड़ी तैयार कर सकते हैं. इसे आप बिना लहसुन प्याज का इस्तेमाल कर व्रत के समय खा सकते हैं. तो आइए बताते है आपको महाशिवरात्रि के खास मौके पर साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि. 

विज्ञापन

साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • साबूदाना – 1 कप
  • मूंगफली – आधा कप
  • उबले आलू – 2 (कटे हुए)
  • हरी मिर्च – 1–2 (बारीक कटी हुई)
  • घी – 2 चम्मच 
  • जीरा – 1 चम्मच
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • नींबू का रस – 1 चम्मच
  • हरा धनिया – सजाने के लिए

साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप साबूदाना को अच्छे से धोकर 5 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें. ध्यान रखें कि साबूदाना नरम हो जाना चाहिए, लेकिन चिपचिपा नहीं. 
  • अब आप मूंगफली को हल्का भूनकर ठंडा करें और दरदरा पीस लें. इसके बाद आप इसे निकालकर अलग रख दें. 
  • कड़ाही में घी गर्म करें, घी गर्म हो जाने के बाद इसमें जीरा डालें, जीरा चटकते ही हरी मिर्च डालकर भूनें. 
  • अब आप कटे हुए उबले आलू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. फिर अब भिगोया हुआ साबूदाना और पिसी मूंगफली डालें. इसके ऊपर से सेंधा नमक मिलाएं. 
  • सारे मिश्रण को आप धीमी आंच पर 5–7 मिनट चलाते हुए पकाएं, जब तक साबूदाना अलग न हो जाए. 
  • लास्ट में आप गैस बंद करके खिचड़ी के ऊपर नींबू का रस डालें और हरे धनिए से सजाएं. अब तैयार है आपका महाशिवरात्रि स्पेशल साबूदाना खिचड़ी. 

यह भी पढ़ें: Dahi Aloo Vrat Recipe: महाशिवरात्रि पर फलाहार में बनाएं चटपटे दही आलू, मिनटों में तैयार होगी यह टेस्टी रेसिपी

यह भी पढ़ेंमहाशिवरात्रि पर फलाहार में बनाएं चटपटे दही आलू, मिनटों में तैयार होगी यह टेस्टी रेसिपी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola