रोज की सब्जियों से बनाएं शाही मिक्स कोफ्ता, स्वाद ऐसा कि हर कोई उंगलियां चाटने को हो जाए मजबूर

Updated:
विज्ञापन
रोज की सब्जियों से बनाएं शाही मिक्स कोफ्ता, स्वाद ऐसा कि हर कोई उंगलियां चाटने को हो जाए मजबूर

Mix Kofta Recipe: अगर आप रोज की सब्जियों से कुछ अलग, शाही और लाजवाब बनाने का मन बना रहे हैं, तो मिक्स कोफ्ता एक परफेक्ट ऑप्शन है. कई तरह की सब्जियों, पनीर और खुशबूदार मसालों से तैयार यह डिश रिच ग्रेवी के साथ हर बाइट में शानदार स्वाद देती है.

विज्ञापन

Mix Kofta Recipe: अगर आप हर दिन एक ही तरह की सब्जियां खाकर बोर हो चुके हैं और इसे एक शाही ट्विस्ट देना चाहते हैं, तो मिक्स कोफ्ता आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस साबित हो सकती है. इस डिश को कई तरह की आसानी से मिल जाने वाली सब्जियों के कॉम्बिनेशन से तैयार किया जाता है जिसमें मसालों और ग्रेवी का बैलेंस इसे और भी ज्यादा खास और यादगार बना देता है. आप इस डिश को सिर्फ नॉर्मल दिनों में ही नहीं बल्कि खास मौकों पर और घर आये मेहमानों के लिए वीकेंड्स पर काफी आसानी से तैयार कर सकते हैं. जब आप इसे घर पर बनाते हैं तो इसका स्वाद हर किसी को पसंद आता है. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी.

मिक्स कोफ्ता बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • उबले आलू – 2 मीडियम साइज के
  • कद्दूकस की हुई गाजर – 1
  • कद्दूकस किया हुआ पत्ता गोभी – आधा कप
  • उबले मटर – आधा कप
  • पनीर – आधा कप कद्दूकस किया हुआ
  • बेसन – 2 से 3 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 टीस्पून कद्दूकस किया हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा टीस्पून
  • गरम मसाला – आधा टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए

ग्रेवी बनाने के लिए

  • प्याज का पेस्ट – 2 मीडियम साइज के
  • टमाटर का पेस्ट – 2
  • काजू का पेस्ट – 2 टेबलस्पून
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • हल्दी – एक चौथाई टीस्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
  • गरम मसाला – आधा टीस्पून
  • फ्रेश क्रीम – 2 टेबलस्पून
  • तेल या फिर घी – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादानुसार

यह भी पढ़ें: बिना डीप फ्राई किए मिनटों में बनाएं स्पाइसी पनीर चिप्स, स्वाद ऐसा कि भूल जाएंगे बाहर के स्नैक्स

मिक्स कोफ्ता बनाने की आसान रेसिपी

  • मिक्स कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में उबले आलू, गाजर, पत्ता गोभी, मटर और पनीर डालें. इसके बाद इसमें बेसन, अदरक, हरी मिर्च, सभी सूखे मसाले और नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें और फिर इससे मीडियम साइज के गोल कोफ्ते बना लें.
  • अब एक कढ़ाही में तेल गर्म करें और कोफ्तों को गोल्डन होने तक मीडियम आंच पर तल लें. लास्ट में तले हुए कोफ्तों को टिशू पेपर पर निकाल लें.
  • इसके बाद एक कढ़ाही में तेल या घी गर्म करें और फिर उसमें प्याज का पेस्ट डालकर हल्का ब्राउन होने तक भूनें. अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और खुशबू आने तक इसे पकाएं.
  • इसके बाद टमाटर पेस्ट और काजू पेस्ट डालकर तेल अलग होने तक भूनें और फिर इसमें हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं. जरूरत के अनुसार थोड़ा सा पानी डालकर ग्रेवी को मीडियम आंच पर पकाएं.
  • ग्रेवी तैयार हो जाए उसके बाद उसमें गरम मसाला और फ्रेश क्रीम मिलाएं. परोसने से ठीक पहले तले हुए कोफ्ते ग्रेवी में डालें और 2 से 3 मिनट हल्की आंच पर पकाएं, ताकि कोफ्ते सॉफ्ट और जूसी हो जाएं.
  • मिक्स कोफ्ता को गर्मागर्म नान, रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ परोसें. आप अगर चाहें तो ऊपर से हरा धनिया या थोड़ी क्रीम डालकर इसे और भी अट्रैक्टिव बना सकते है.

यह भी पढ़ें: बाहर से क्रिस्पी लेकिन अंदर से सॉफ्ट, गाजर और ओट्स से बनाएं परफेक्ट इवनिंग स्नैक

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Ingredients

    Instructions