ePaper

Republic Day Speech : 26 जनवरी पर दें ये जबरदस्त स्पीच, आप भी दीजिए

Updated at : 24 Jan 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Republic Day Speech

Republic Day Speech : गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को हमारे संविधान के लागू होने के दिन के रूप में मनाया जाता है, इस दिन को बनाएं और भी ज्यादा खास और दें ये दमदार स्पीच.

विज्ञापन

Republic Day Speech : गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को हमारे संविधान के लागू होने के दिन के रूप में मनाया जाता है, जब भारत ने एक संप्रभु गणराज्य बनने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया. यह दिन हमें हमारे अधिकारों, कर्तव्यों और एकता का अहसास कराता है. आज के दिन हम अपने देश के लिए बलिदान देने वाले महान वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. गणतंत्र दिवस हमारे देश की शक्ति, स्वतंत्रता और लोकतंत्र की महानता का प्रतीक है, इस दिन पर दें ये खास स्पीच :-

– गणतंत्र दिवस पर स्पीच

सर्वप्रथम, मैं आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. आज हम यहा एकत्रित हुए हैं, उस ऐतिहासिक दिन की याद में, जब 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु गणराज्य बना. यह दिन हमारे लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है, क्योंकि इस दिन भारत ने दुनिया को यह संदेश दिया कि अब हमारे देश में हम खुद अपने भविष्य के निर्माता हैं.

यह भी पढ़ें : Republic Day Speech : 26 जनवरी के दिन दें स्कूल में ये दमदार स्पीच, सुनके सब होंगे मोटिवेट

गणतंत्र दिवस केवल एक राजनीतिक घटना नहीं है, बल्कि यह हमारे संविधान की ताकत और हमारे लोकतंत्र की शक्ति को दर्शाता है. हमारे संविधान ने हमें अधिकार दिए हैं, लेकिन साथ ही कर्तव्य भी निर्धारित किए हैं. यह दिन हमें अपने कर्तव्यों का अहसास दिलाता है और एकता, अखंडता, और सामाजिक समानता के महत्व को समझाता है.

यह भी पढ़ें : Republic Day Cake Recipe : फेमिली और फ्रेंड्स को बनाकर खिलाएं ये ट्राई कलर केक, जानें विधि

हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने जीवन की आहुति दी ताकि हम आज़ाद और समान रूप से जी सकें. हमें उनका बलिदान कभी नहीं भूलना चाहिए और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए इसे एक नई ऊँचाई पर ले जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें : Republic Day Recipe : रिपब्लिक डे पर बनाएं ये स्पेशल कुकीज, जानें आसान विधि

आइए हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम अपने देश की सेवा में अपने कर्तव्यों को पूरी ईमानदारी से निभाएंगे और भारत को एक बेहतर और मजबूत राष्ट्र बनाएंगे.

यह भी पढ़ें : Republic Day Best Slogans : यहां से पढ़िए 26 जनवरी स्पेशल नारे

यह भी पढ़ें : Republic Day 2025 Best Wishes : गणतंत्र दिवस पर भेजें यहां से शुभकामनाएं

जय हिंद

विज्ञापन
Ashi Goyal

लेखक के बारे में

By Ashi Goyal

Ashi Goyal is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola