ePaper

Remove Tan: इन गर्मियों में अपने स्किन की टैनिंग को हटाने के लिए एक्सपर्ट के ये टिप्स आजमाएं

Updated at : 22 May 2022 5:59 PM (IST)
विज्ञापन
Remove Tan: इन गर्मियों में अपने स्किन की टैनिंग को हटाने के लिए एक्सपर्ट के ये टिप्स आजमाएं

Remove Tan: हमारी त्वचा पर टैन कितने समय तक रहता है, यह कई बातों पर निर्भर करता है, जिसमें टैन कितना गहरा है और हमारी स्किन रोजाना कितनी देर के लिए सूरज की किरणों के संपर्क में आई जैसे फैक्ट शामिल हैं.

विज्ञापन

Remove Tan: गर्मी में हाइड्रेटेड रहने के साथ ही स्किन को टैन होने से बचाना एक टफ टास्क है. टैन को दूर रखने के लिए हम तरह-तरह के नुस्खे आजमाते हैं. बार-बार प्रयास करने के बाद भी, हम कई बार मन मुताबकि परिणाम प्राप्त करने में असफल हो जाते हैं. यदि आप ऐसे व्यक्ति हैं जो कुछ आसान हैक्स की तलाश में हैं, तो यहां देखें.

टैन हटने में कितना समय लगता है?

स्किन एक्सपर्ट डॉ आंचल ने अपने इंस्टाग्राम के जरिए सनटैन को लेकर कुछ सुझाव शेयर किए हैं. उन्होंने सनटैन हटाने के तरीकों के बारे में बताते हुए एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें वह कहती हैं, हमारी त्वचा पर टैन कितने समय तक रहता है, यह कई बातों पर निर्भर करता है, जिसमें टैन कितना गहरा है और हमारी स्किन रोजाना कितनी देर के लिए सूरज की किरणों के संपर्क में आई. मान लीजिए कि छुट्टी के बाद यदि आप घर के अंदर हैं, तो 6-8 सप्ताह में टैन उतर जाएगा. वह कहती हैं कि शरीर का टैन चेहरे के टैन की तुलना में गहरा होने में अधिक समय लेता है.

टैन हटाने के लिए एक्सपर्ट के बताए इन टिप्स को फॉलो करें

टैन्ड त्वचा किसी की भी पसंद तो कभी नहीं हो सकती ऐसे में जो लोग टैन हटाना चाहते हैं, उन्हें डॉ. आंचल के बताए गए टिप्स को फॉलो करना चाहिए:

सन एक्सपोजर

आपकी त्वचा जितनी अधिक सूर्य की किरणों के संपर्क में आएगी, उतनी ही अधिक टैन होगी. इसलिए, पूरी बाजू की शर्ट जैसे सुरक्षात्मक कपड़े पहनना और छतरी का उपयोग करना आपकी त्वचा को टैनिंग से बचाने में बहुत मदद कर सकता है.

https://www.instagram.com/reel/CdZ9y_PPza5/?utm_source=ig_embed&ig_rid=ccbdec2c-8629-4412-80cc-f05b3d075a46
सनस्क्रीन लगाएं

अपनी त्वचा को सीधे धूप के संपर्क में आने से बचाने के लिए सनस्क्रीन लगाने से टैन को रोकने में मदद मिलती है.

Also Read: Bath Salt Benefits: रिलैक्स होने के लिए करें बाथ सॉल्ट का उपयोग, जानें इस्तेमाल का तरीका
इन एसिड युक्त क्रीम का प्रयोग करें

ग्लाइकोलिक एसिड, ग्रैंड एमिट एसिड या लाइकोरिस एक्सट्रेक्ट, कोजिक एसिड, लैक्टिक एसिड जो डी-टैनिंग प्रक्रिया को तेज करने में मदद करते हैं. अपने चेहरे के लिए ग्लाइकोलिक एसिड 6% और अपने शरीर के लिए ग्लाइकोलिक एसिड 12% का प्रयोग करें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola