ePaper

लड़की को व्हाट्सएप पर करना है इंप्रेस तो ऐसे करें चैट, कुछ दिनों बाद कहेगी- I Love You Jaan

Updated at : 09 May 2025 8:23 PM (IST)
विज्ञापन
How To Impress A Girl on WhatsApp

How To Impress A Girl on WhatsApp

Relationship Tips: पहली बार किसी लड़की से व्हाट्सएप पर बात शुरू करना थोड़ा नर्वस कर सकता है, लेकिन अगर आप शांति और सम्मान से बात करेंगे तो सब ठीक रहेगा. नीचे कुछ आसान और सधी हुई बातें बताई गई हैं, जो पहली बातचीत के लिए मददगार हो सकती हैं

विज्ञापन

How To Impress A Girl on WhatsApp: आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया पर प्यार होना आम बात है. लेकिन लोगों को ये नहीं पता है कि व्हाट्सएप चैट पर लड़की से कैसे बात करें. अगर जरा सी गलती हो गयी तो वह तुरंत ही आपसे बोर हो जाएगी और बात करना बंद कर देगी. अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो हम आपको इस लेख में बात करने का तरीका बतायेंगे.

कैसे करें बातचीत की शुरुआत

  • सबसे पहले हाय हैल्लो से शुरुआत करें. फिर अपना परिचय दें. इसके बाद उनका परिचय जानें.
  • अगर पहले से जान-पहचान हो तो उससे जुड़ी कुछ बातें कहें अगर न हो तो उनके लगाये गये डीपी के बारे या उनसे जुड़े कोट्स के बारे में बातें बताएं
  • उसके बाद उनके प्रोफेशन के बारे में पूछे, फिर उनकी हॉबी और फ्री टाइम में उन्हें क्या पसंद है इस बारे में जानने की कोशिश करें?” इससे उन्हें लगेगा कि उनकी पसंद आपको मैटर करता है. अगर आप दोनों की कोई आदत सामान्य हो तो इस बारे में जरूर बात करें. इससे उन्हें लगेगा कि आप दोनों में बहुत कुछ कॉमन है.
  • बातचीत के दौरान उनकी किसी बात की तारीफ करना न भूलें. अगर कुछ भी न हो तो उनकी डीपी की तारीफ करें.

Also Read: Chanakya Niti: इन लोगों पर भरोसा करना मतलब खुद के पैर पर कुल्हाड़ी मारना, जानें और रहें सतर्क

किन बातों से बचें

  • बहुत जल्दी पर्सनल सवाल न करें (जैसे रिलेशनशिप, फैमिली प्रॉब्लम)
  • ज्यादा मैसेज या बार-बार कॉल न करें
  • जवाब देने के लिए फोर्स न करें
  • इमोजी का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल न करें

किन बातों का ध्यान रखना चाहिए

  • सम्मानजनक भाषा में बात करें, लड़कियों को रेसपेक्ट बहुत पंसद होता है
  • सामने वाले की रुचि समझें
  • धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ाएं
  • अगर वो बात करने में इंटरेस्ट न दिखाए, तो जबरदस्ती न करें

Also Read: किसी के मजाक उड़ाने से हो जाते हैं दुखी तो विदुर नीति की ये बातें जान लें, कभी नहीं होंगे परेशान

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola