ePaper

Rose Peda Recipe: गुलाब की खुशबू और मावे का स्वाद, इस रक्षाबंधन तैयार करें परफेक्ट मिठाई!

Updated at : 01 Aug 2025 3:32 PM (IST)
विज्ञापन
rose peda recipe

AI generated image

Rose Peda Recipe: अगर आप त्योहारों के सीजन में या फिर रक्षाबंधन के मौके पर कुछ यूनिक मिठाई बनाना चाहते हैं तो रोज पेड़ा आपके लिए एक परफेक्ट ऑप्शन है. इसे बनाने में न ज्यादा समय लगता है और न ही ज्यादा चीजों की जरूरत पड़ती है.

विज्ञापन

Rose Peda Recipe: रोज पेड़ा या फिर गुलाब पेड़ा एक ट्रेडिशनल भारतीय मिठाई है जो खासतौर पर त्योहारों और खास मौकों पर बनाई जाती है. गुलाब की खुशबू और स्वाद से भरपूर यह पेड़ा बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है. इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता. अगर आप इस रक्षाबंधन कुछ अलग और नया ट्राय करना चाहते हैं तो ऐसे में आपके लिए रोज पेड़ा से बेहतर और कुछ हो ही नहीं सकता है. तो आइए जानते हैं गुलाब पेड़ा बनाने की आसान रेसिपी.

रोज पेड़ा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • मावा (खोया) – 2 कप
  • पिसी चीनी – 1 कप
  • गुलाब एसेंस – 3 से 4 बूंद
  • गुलाब की पंखुड़ियां (सूखी या ताजी) – 2 बड़े चम्मच
  • गुलाब का शरबत – 2 बड़े चम्मच
  • घी – 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • पिस्ता बारीक कटे हुए – 2 बड़े चम्मच गार्निश के लिए

यह भी पढ़ें: Mawa Gujiya Recipe: रक्षाबंधन पर भाई को खिलाएं मावा से भरी क्रिस्पी गुजिया, जानें मिनटों में तैयार होने वाली रेसिपी

यह भी पढ़ें: Veg Rava Dosa Recipe: मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी वेज रवा डोसा, सुबह के नाश्ते से लेकर रात के डिनर के लिए परफेक्ट ऑप्शन

रोज पेड़ा बनाने की विधि

  • सबसे पहले एक नॉन-स्टिक पैन में घी डालकर गरम करें और इसमें मावा डालकर धीमी आंच पर भूनें. मावा को लगातार चलाते रहें ताकि यह नीचे से जले नहीं. जब मावा का रंग हल्का सुनहरा हो जाए और इसमें से खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें.
  • भुने हुए मावा को थोड़ा ठंडा होने दें और इसमें पिसी हुई चीनी डालकर अच्छे से मिलाएं. ध्यान रहे कि मावा बहुत ज्यादा गरम न हो, वरना चीनी पिघल जाएगी और मिश्रण पतला हो सकता है.
  • अब इस मिश्रण में गुलाब का शरबत, गुलाब एसेंस, इलायची पाउडर और गुलाब की पंखुड़ियां डालें. इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाकर एक समान मिश्रण तैयार कर लें.
  • तैयार मिश्रण को छोटे-छोटे बराबर हिस्सों में बांट लें. हर हिस्से को हथेलियों से गोल आकार दें और हल्का सा दबाकर पेड़े का आकार बना लें.
  • तैयार पेड़ों के ऊपर बारीक कटे पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियों से सजावट करें.
  • गुलाब पेड़े को प्लेट में रखकर तुरंत परोसें या फिर इन्हें एयरटाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में 7 से 8 दिनों तक स्टोर कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Multigrain Dosa Recipe: घर पर मिनटों में बनाएं क्रिस्पी और हेल्दी मल्टीग्रेन डोसा, जानें झटपट तैयार होने वाली रेसिपी

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola