ePaper

Premanand Ji Maharaj : जीवन में होना है सफल तो गांठ बांध लें प्रेमानंद महाराज जी की यह बातें

Updated at : 03 Feb 2025 1:52 PM (IST)
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद महाराज जी की महत्वपूर्ण सलाह जो जीवन को सफल बनाने के लिए मार्गदर्शन देती है.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj : जीवन में लक्ष्य पाने की यात्रा में हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है लेकिन सफलता की कुंजी क्या है. प्रेमानंद जी महाराज ने इस विषय पर महत्वपूर्ण बातें कही हैं जिससे हर आदमी को लक्ष्य प्राप्त करने में काफी आसानी होती है. उन्होंने इसके लिए अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव करने की बात कही हैं जिससे आपको अपना लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाता है.तो आइये जानते है ऐसी कौन सी बातें हैं जिसे जानकार आप अपना लक्ष्य प्राप्त कर जीवन में सफल हो सकते हैं.

  • ब्रह्मचर्य में जागें : प्रेमानंद जी ने बताया की लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पहला कदम ब्रह्मचर्य में जागना है. सुबह 4 से 5 का समय का वातवारण बहुत शांत होता है जिससे आपका स्वस्थ्य और मन अच्छा रहता है. ब्रह्मचर्य में उठकर राधे नाम का जाप करना सबसे उत्तम होता है. इससे आपके लक्ष्य में आने वाली बाधा खत्म होती है.
  • कम खाना : प्रेमानंद जी के अनुसार भोजन उतना ही करनी चाहिए जितनी आपके शरीर को आवश्यकता है और आसानी से पच सके. ज्यादा खाने से आलस आता है जो आपको लक्ष्य पाने से रोकता है.
  • कम बोलना : प्रेमानंद जी महाराज ने कहा की अगर जीवन को लक्ष्य में पहुंचाना है तो कम बोलना चाहिए अर्थात विचारपूर्वक बोलना चाहिए. जब हम कम बोलते हैं और विचारपूर्वक बोलते हैं तो हम अपने शब्दों का महत्व समझते हैं और हम अपने जीवन को अधिक अर्थपूर्ण बना सकते हैं.
  • कम सोना : प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार अगर आप दिनभर कार्य करते हैं तो 7 घंटे की नींद आपके लिए पर्याप्त है.अधिक सोने से समय नष्ट होता है और आपका मन भी अशांत रहता है. इसलिए लक्ष्य पाने के लिए 7 घंटे से ज्यादा नहीं सोना चाहिए.

Also Read : Premanand Ji Maharaj : प्रेमानंद महाराज की सलाह, बच्चों को सबसे पहले सिखाएं भगवान का नाम, खुलेगी किस्मत

Also Read : Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज ने बताई शादी के लिए सही जीवनसाथी चुनने की सटीक राह

इनपुट : शुभ्रा लक्ष्मी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola