Premanand Ji Maharaj: भगवान से मांगना चाहिए या नहीं? जानिए प्रेमानंद जी महाराज की आंखें खोल देने वाली बात

Updated at : 28 Sep 2025 1:57 PM (IST)
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj बताते हैं कि क्या हमें भगवान से मांगना चाहिए या नहीं और कैसे सही धैर्य और भजन से मनोकामनाओं की पूर्ति होती है. जानिए महाराज की आंखें खोल देने वाली सीख.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: हम अक्सर भगवान से अपनी प्रियजनों की हित के लिए मनोकामनाएं मांगते हैं, लेकिन क्या यह सच में सही है? या फिर क्या हमें भगवन पर छोड़ देना चाहिए की वो जो करेंगे सही करेंगे. प्रेमानंद जी महाराज ने इस सवाल का जवाब सीधे और सटीक तरीके से दिया है. उनकी यह सीख न केवल सोच बदलने वाली है, बल्कि भगवान के साथ हमारे रिश्ते को समझने का एक नया दृष्टिकोण भी देती है. यदि आप जानना चाहते हैं कि भगवान से सही तरीके से कैसे जुड़ा जाए और क्या सच में मांगना चाहिए, तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें.

प्रेमानंद जी कहते हैं कि यदि आपका धैर्य इतना कार्य करता है, तो वे सर्वज्ञ हैं – भगवान. इसलिए उनसे क्या मांगना? भगवान तो सब जानते हैं. जैसे एक मां को पता होता है कि अपने बच्चे को कब क्या चाहिए, ठीक उसी तरह भगवान को भी पता होता है कि हमें क्या चाहिए. भगवान सर्वज्ञ और शक्तिमान हैं, इसलिए उनसे मांगने की जरूरत नहीं है.

प्रेमानंद जी महाराज आगे बताते हैं की लेकिन अगर आपमें इतना धैर्य नहीं है, तो भगवान से मांग लेना चाहिए. हमारी जो कामनाएं हैं, वे ऐसे आसानी से पूर्ण नहीं होंगी. केवल मंदिर जाकर फूल-माला चढ़ा देने से मनोकामनाएं पूरी नहीं होतीं. कामनाओं की पूर्ति के लिए तपस्या करनी होगी. इन्द्रियों को नियंत्रित करके भगवान के चिंतन में मन लगाना चाहिए, भजन करना चाहिए. इसके अनुसार ही हमें फल मिलता है. लेकिन वह भी तब मिलेगा जब हमारे पाप और अपराध नष्ट हो जाएंगे; तभी सुख का विधान होगा.

इसलिए कई बार लोगों के बीच अश्रद्धा हो जाती है कि हम एक साल से रोज मंदिर जा रहे हैं, लेकिन हमारी कामनाएं पूरी नहीं हो रही हैं. इसका कारण यह है कि हमारे पीछे के पाप और अपराध अभी बने हुए हैं. जब ये नष्ट होंगे, तब आगे सुख की प्राप्ति होगी.

ये भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: जानें क्यों उनके प्रवचन लाखों दिलों को छू जाते हैं

ये भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: क्या आपके घर में स्त्री का अपमान हो रहा है? जानिए इसका दंड

ये भी पढ़ें: Premanand Ji Maharaj: एक गलती और आपके जीवन की खुशियां छिन सकती हैं, जानें कैसे बचें

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola