ePaper

Premanand Ji Maharaj: भूलकर भी न करें इन चीजों पर घमंड, नहीं तो पछताना पड़ेगा जिंदगी भर

Updated at : 28 Jan 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज से श्रद्धालू आध्यात्मिक सवालों के साथ सांसारिक जीवन से जुड़े सवाल भी पूछते हैं. जिनके जवाब महाराज जी बड़े धैर्य से देते हैं.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज की ख्याति दिनों दिन बढ़ती जा रही है. वह सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. रील्स स्क्रॉल करने पर कोई न कोई वीडियो सामने आ ही जाता है. न सिर्फ भारत के दूर दराज इलाकों से बल्कि विदेशों से भी कई श्रद्धालु उनके दर्शन के लिए आते हैं. उनके दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा रहता है. प्रेमानंद जी महाराज से श्रद्धालू आध्यात्मिक सवालों के साथ सांसारिक जीवन से जुड़े सवाल भी पूछते हैं. जिनके जवाब महाराज जी बड़े धैर्य से देते हैं. ऐसे ही एक बार प्रेमानंद जी महाराज ने कहा था कि व्यक्ति को इन 6 बातों पर कभी घमंड नहीं करना चाहिए. जो भी व्यक्ति इनको लेकर घमंड में रहता है, उसे जीवन भर पछताना पड़ता है.

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: व्यक्ति को मृत्यु समय में किस बात का होता है एहसास? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: समलैंगिक संबंध पर प्रेमानंद जी महाराज ने कह दी बड़ी, मां-बाप को जरूर सुननी चाहिए

शिक्षा पर न करें घमंड

प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, व्यक्ति चाहे जितना पढ़ लिख ले, लेकिन उसको कभी शिक्षा पर घमंड नहीं करना चाहिए. जो भी व्यक्ति शिक्षा पर घमंड करता है, उसकी पूरी शिक्षा व्यर्थ हो जाती है. यह माना जाता है कि विद्या या शिक्षा व्यक्ति को विनम्र होना सिखाती है.

सौंदर्य का न करें घमंड

प्रेमानंद जी महाराज के मुताबिक, मनुष्य को अपने सौंदर्य का कभी घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि सुंदरता जीवन पर्यंत नहीं रहता है. एक सामने आने के बाद इंसान का शरीर ढलने लगता है, जिसकी वजह से सुंदरता कम होती जाती है. ऐसे में इंसान को अपनी सुंदरता और रूप पर घमंड करने से बचना चाहिए.

जाति और कुल पर न करें घमंड

प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि व्यक्ति को अपने जाति पर कभी घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि जाति भगवान ने नहीं बल्कि इंसान ने बनाया है. ऐसे में जाति के आधार पर भेदभाव करने से बचना चाहिए. इसके अलावा, इंसान को अपने कुल पर भी अभिमान करने से बचना चाहिए, क्योंकि भगवान की कृपा पर आपको सम्मान मिल रहा है.

रुपये-पैसों पर घमंड करने से बचें

प्रेमानंद जी महाराज कहा करते हैं कि व्यक्ति को रुपये-पैसों पर भूलकर भी घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि धन आज है, कल नहीं होगा. ऐसे में अगर आज आपके पास पैसा है, तो उसका सही उपयोग करना चाहिए. पैसों से जरूरतमंद, असहाय और गरीब लोगों की मदद करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: नरक भोगते हैं ऐसे इंसान, जीवन में कभी नहीं मिलती खुशी

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola