ePaper

Premanand Ji Maharaj: व्यक्ति को मृत्यु समय में किस बात का होता है एहसास? प्रेमानंद जी महाराज ने बताया

Updated at : 27 Jan 2025 7:44 PM (IST)
विज्ञापन
Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj

Premanand Ji Maharaj: वे श्रद्धालुओं और भक्तों को सही मार्ग पर चलने की बात बताते हैं. जो भी व्यक्ति उनके बताए मार्ग पर चलता है, वह हर तरह की परेशानियों से निपटने में सक्षम हो जाता है.

विज्ञापन

Premanand Ji Maharaj: वर्तमान समय में प्रेमानंद जी महाराज सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. रील्स स्क्रॉल करने पर खुद-ब-खुद उनका वीडियो सामने आ जाता है. वे अपने सत्संग के माध्यम से लोगों को सांसारिक और आध्यात्मिक जीवन का ज्ञान देते हैं. वे श्रद्धालुओं और भक्तों को सही मार्ग पर चलने की बात बताते हैं. जो भी व्यक्ति उनके बताए मार्ग पर चलता है, वह हर तरह की परेशानियों से निपटने में सक्षम हो जाता है. अक्सर महाराज जी से सत्संग के बाद श्रद्धालु अपनी तमाम तरह की समस्याओं को लेकर सवाल पूछते हैं, जिसका प्रेमानंद जी बहुत सहज तरीके से उत्तर देते हैं. ऐसी ही उन्होंने बताया कि व्यक्ति को अंतिम समय में कैसी अनुभूति होता है.

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: समलैंगिक संबंध पर प्रेमानंद जी महाराज ने कह दी बड़ी, मां-बाप को जरूर सुननी चाहिए

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: नरक भोगते हैं ऐसे इंसान, जीवन में कभी नहीं मिलती खुशी

  • प्रेमानंद जी महाराज के अनुसार, व्यक्ति का जब अंतिम समय आ जाता है, तो व्यक्ति का मन घबराने लगता है. व्यक्ति की इंद्रियों के साथ ही अंतःकरण भी व्याकुल हो जाता है.
  • प्रेमानंद जी महाराज के मुताबिक, जिस व्यक्ति के पास भागवत आश्रय न हो, उस व्यक्ति को जहां उसकी थोड़ी बहुत प्रियता होगी, उसकी याद आती है.
  • प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि व्यक्ति को बैंक बैलेंस के प्रति प्रियता होगी, तो उसे बैंक बैलेंस की याद आएगी.
  • अगर पुत्र और पुत्री के प्रति प्रियता होगी, तो व्यक्ति को अंतिम समय में उसी की याद आएगी.
  • प्रेमानंद जी महाराज बताते हैं कि जो व्यक्ति भगवान का आश्रय नहीं लिया, जो भी अशुभ काम किया है, व्यक्ति को अंतिम समय में यही सब याद आते हैं.
  • ऐसे में प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि व्यक्ति को अंतिम समय में यही सब बातें याद आती हैं. इसका अंतिम परिणाम यह होता है कि अगले जन्म में व्यक्ति फिर उसी चीज में पहुंच जाता है.

यह भी पढ़ें- Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज ने ऐसे पेरेंट्स को सुनाई खरी-खरी, कहा- आपका मुंह भी नहीं देखेगा बच्चा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola