ePaper

Potato Lollipop: बारिश में पकौड़े-समोसे से अलग, बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी आलू लॉलीपॉप

Updated at : 23 May 2025 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
potato lollipop

potato lollipop (pic credit freepik)

Potato Lollipop: बारिश या शाम के समय अक्सर हम पकौड़े या समोसे बनाते है. लेकिन अब आलू से आप टेस्टी पोटैटो लॉलीपॉप आसानी से बना सकते हैं. अगर अपने एक बार इस डिश को बना लिया तो आप इसे बार-बार बनाने के बारे में सोचेंगे.

विज्ञापन

Potato Lollipop: चाहे शाम का वक्त हो या बारिश का मौसम हर समय कुछ चटपटा खाने का मन करता है. खासकर बारिश के मौसम में चाय के साथ कुछ तीखा जैसे पकौड़े, समोसे खाने का मन करता है. हालांकि, हर बार यही चीजें खाना बोरिंग लगने लगता है. लेकिन इस आर्टिकल में आज आलू से एक शानदार चीज बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि आलू लॉलीपॉप के नाम से जाना जाता है. ऐसे में आपके मन में सवाल उठ रहा होगा क्या घर में टेस्टी आलू लॉलीपॉप कैसे बनाया जा सकता है? तो इस आर्टिकल में बनाने की विधि के बारे में बताया गया है, जिसे घर में आसानी से बनाया जा सकता है. अगर अपने एक बार इस डिश को बना लिया तो आप इसे बार-बार बनाने के बारे में  सोचेंगे. ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सबका फेवरेट बनने वाला है.

पोटैटो लॉलीपॉप बनाने की सामग्री 

  • आलू – 4 उबले हुए 
  • ब्रेड क्रम्ब्स – 1 कप
  • कॉर्नफ्लोर – 2 चम्मच 
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच 
  • हरी मिर्च, प्याज – 1(बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया – 2 (बारीक कटा)
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च – आधा छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला – आधा छोटा चम्मच 
  • चाट मसाला – आधा छोटा चम्मच 
  • तेल – तलने के लिए
  • स्टिक या टूथपिक – लॉलीपॉप के लिए

यह भी पढ़ें: Bread Uttapam Recipes: जब नाश्ते और बच्चों के टिफिन में देना हो कुछ अलग, तो बनाएं ये टेस्टी ब्रेड उत्तपम

यह भी पढ़ें: Corn Pakora: हर शाम का होगा परफेक्ट स्नैक्स, जब बना लेंगे चाय के साथ कॉर्न पकौड़े 

पोटैटो लॉलीपॉप बनाने की विधि 

  • सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर मैश कर लें. 
  • मैश किए हुए आलू में अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, चाट मसाला और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • अब इस मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बनाकर गोल आकार दें.
  • इसके बाद एक कटोरी में कॉर्नफ्लोर और पानी से घोल तैयार करें. 
  • अब इस घोल में बने पोटैटो बॉल्स को डुबाएं. 
  • फिर इसे ब्रेड क्रम्ब्स में अच्छे से लपेटे. इसके बाद हर बॉल्स में एक स्टिक या टूथपिक लगाएं. 
  • अब एक कड़ाही में तेल गरम करें, फिर इसमें लॉलीपॉप डालकर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. 
  • अब तैयार हुए गरमा गरम पोटैटो लॉलीपॉप को हरी चटनी के साथ परोसें.
विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola