Personality Traits: आपके अंगूठे का आकार खोलेगा आपकी पोल, बताएगा कैसा है आपका व्यक्तित्व

Updated:
विज्ञापन
thumb personality traits

thumb personality traits

Personality Traits: आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से अपने अंगूठे के आकार से अपने पर्सनालिटी के बारे में जान सकते हैं. चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

Personality Traits: इस धरती पर जन्म लिए हर व्यक्ति का व्यक्तित्व एक दूसरे से काफी अलग है. कामों को करने का तरीका अलग है और अलग-अलग हालातों को हैंडल करने का तरीका भी अलग है. अब इतने सारे लोग और उनकी इतनी अलग-अलग खूबियों के बीच उनकी पर्सनालिटी कैसी है इसका पता कैसे लगाया जाए? अगर आपके दिमाग में भी यह सवाल है तो आप बिलकुल सही जगह पर आये हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से किसी भी व्यक्ति के अंगूठे के आकार को देखकर उसकी पर्सनालिटी के बारे में बता सकते हैं.

क्या कहता है छोटा अंगूठा

जिन लोगों का अंगूठा छोटा होता है वे अक्सर कला से जुड़े हुए होते हैं. इन लोगों के पास काफी सारे दोस्त होते हैं और ये कभी भी अकेले नहीं रहते हैं. केवल यहीं नहीं जिन लोगों का अंगूठा छोटा होता है उन्हें दूसरों से मिलना जुलना काफी पसंद होता है और वे मिलनसार स्वभाव के होते हैं. इस तरह के लोगों को समय बर्बाद करना अच्छा नहीं लगता है और ये किसी भी कार्य को एकदम समय पर ही करते हैं.

Also Read: Personality Traits: खट्टा खाने के शौकीन लोगों के स्वभाव से जुड़ी 5 खास बातें

Also Read: People Born in November: नवंबर में जन्मे लोगों का दिल होता है कोमल, लेकिन बर्दाश्त नहीं करते ऐसी बातें

आकार में बड़ा अंगूठा

जिन लोगों का अंगूठा आकार में बड़ा होता है उनकी पर्सनालिटी काफी अट्रैक्टिव होती है. इस तरह के लोगों में अहंकार भी हो सकता है लेकिन इनका दिमाग काफी ज्यादा तेज होता है. इस तरह के जो लोग होते हैं उनमें शुरुआत से ही लीडरशिप क्वालिटी होती है पर इन्हें दूसरों से मिलना जुलना बिलकुल भी पसंद नहीं होता है.

कड़ा अंगूठा

कई ऐसे लोग भी होते हैं जिनका अंगूठा छूने से काफी कड़ा लगता है. इस तरह के जो लोग होते हैं वे अपने स्वभाव से भी काफी कड़े या फिर कठोर होते हैं. इन लोगों का दिमाग काफी खुला हुआ होता है और उनके सोचने का तरीका भी काफी क्लियर होता है. कई बार इस तरह के लोग अनजाने में दूसरों को तकलीफ भी पहुंचा देते हैं.

नर्म अंगूठा

जिन भी लोगों का अंगूठा छूने में नर्म या फिर मुलायम होता है वे अपने जीवन के प्रति काफी पॉजिटिव रहते हैं. केवल यहीं नहीं, इस तरह के लोग जो भी काम करते हैं उसके प्रति भी काफी ईमानदारी रखते हैं.

Also Read: Personality Test: आपका हेयरस्टाइल खोलेगा आपकी पर्सनेलिटी के राज, बताएगा आपके गुण

Diclaimer: इस आर्टिकल में बताई गयी बातें सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गयी है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola