Peacock Mehndi Designs: बसंत पंचमी पर हाथों को सजाएं खूबसूरत मोर डिजाइन मेहंदी से, यहां देखें बेस्ट आइडियाज

Peacock Mehndi Designs For Basant Panchami
Peacock Mehndi Designs: बसंत पंचमी पर अगर आप चाहती हैं कि आपके हाथ सबकी नजर में आ जाएं, तो मोर डिजाइन मेहंदी जरूर देखें. ये प्यारे और अलग डिजाइन आपके त्योहार के लुक को खास बना देंगे.
Peacock Mehndi Designs: बसंत पंचमी का त्योहार खुशियों, रंगों और नई शुरुआत से जुड़ा होता है. इस दिन महिलाएं और लड़कियां पीले कपड़े पहनती हैं और हाथों में मेहंदी लगाना पसंद करती हैं. अगर आप इस बसंत पंचमी पर कुछ खास करना चाहती हैं, तो मोर डिजाइन मेहंदी एक बहुत अच्छा आइडिया है. मोर देखने में बहुत सुंदर लगता है और हाथों पर बना मोर डिजाइन मेहंदी को खास बना देता है. मोर डिजाइन मेहंदी हाथों की सुंदरता को और बढ़ा देती है. ऐसे में इस आर्टिकल में हम लाएं हैं बसंत पंचमी के लिए सबसे खूबसूरत मोर मेहंदी डिजाइन आइडियाज.
सिंपल मोर मेहंदी डिजाइन

अगर आप पहली बार मेहंदी लगा रही हैं, तो सिंपल मोर डिजाइन अच्छा रहता है. इसमें छोटा मोर बनाया जाता है. यह डिजाइन जल्दी बन जाती है. यह रोज के फंक्शन और पूजा के लिए सही रहती है.
फुल हैंड मोर मेहंदी डिजाइन

फुल हैंड मोर मेहंदी डिजाइन उन लोगों के लिए होती है जिन्हें भारी मेहंदी पसंद है. इसमें पूरे हाथ पर मोर और पत्तियों का डिजाइन बनाया जाता है. यह डिजाइन शादी या खास मौके के लिए अच्छी लगती है. बसंत पंचमी पर यह डिजाइन बहुत सुंदर दिखती है.
ये भी पढ़ें: Simple Mehndi Designs: कम मेहनत में हाथों को दें खूबसूरत लुक, देखें आसान और एलिगेंट मेहंदी डिजाइन
मोर और फूलों की मेहंदी डिजाइन

मोर के साथ फूलों की मेहंदी बहुत प्यारी लगती है. फूल डिजाइन को और सुंदर बना देते हैं. यह डिजाइन हाथों पर सॉफ्ट लुक देती है. यह लड़कियों और महिलाओं दोनों के लिए अच्छी है.
बैक हैंड मोर मेहंदी डिजाइन

अगर आप हाथों के पीछे मेहंदी लगाना पसंद करती हैं, तो बैक हैंड मोर डिजाइन अच्छा रहता है. इसमें मोर को हाथ के बीच में बनाया जाता है. यह डिजाइन देखने में बहुत साफ और सुंदर लगती है. यह फोटो के लिए भी बहुत अच्छी रहती है.
अरेबिक स्टाइल मोर मेहंदी डिजाइन

अरेबिक स्टाइल मेहंदी आजकल बहुत पसंद की जाती है. इसमें मोर को खुली लाइनों में बनाया जाता है. यह डिजाइन हल्की और स्टाइलिश लगती है. यह डिजाइन कम समय में बन जाती है.
बच्चों के लिए मोर मेहंदी डिजाइन

बच्चों के लिए छोटा और सिंपल मोर डिजाइन अच्छा रहता है. यह डिजाइन जल्दी बन जाती है. बच्चों को मोर का डिजाइन बहुत पसंद आता है. साथ ही, यह डिजाइन हाथों पर प्यारी लगती है.
ये भी पढ़ें: Basant Panchami Special Mehndi Design: बसंत पंचमी पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




