ePaper

Parenting Tips : पॉजिटिव पैरेंट्स बनने के लिए क्या करना चाहिए, जानें पेरेंटिंग टिप्स में

Updated at : 31 Jan 2025 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
Parenting Tips

Parenting Tips

Parenting Tips : पॉजिटिव पेरेंटिंग केवल बच्चों को नियमों और अनुशासन का पालन करने के लिए नहीं है, बल्कि यह बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है, आप भी जानिए.

विज्ञापन

Parenting Tips : हर माता-पिता का सपना होता है कि वह अपने बच्चों को अच्छे संस्कार, समझदारी और खुशहाल जीवन दे सकें. बच्चों के पालन-पोषण में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना बेहद महत्वपूर्ण है. पॉजिटिव पेरेंटिंग न केवल बच्चों को सही दिशा में मार्गदर्शन करती है, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाती है. अगर आप भी एक पॉजिटिव माता-पिता बनना चाहते हैं, तो यहां कुछ आसान लेकिन एफेक्टीव पेरेंटिंग टिप्स दिए गए हैं जिन्हें आप अपने जीवन में अपना सकते हैं:-

– सुनने की आदत डालें

एक अच्छे माता-पिता बनने के लिए सबसे पहले यह जरूरी है कि आप अपने बच्चे को सुनें. उनके विचारों, सवालों और प्रॉब्लम को समझें. जब बच्चा महसूस करता है कि आप उसे ध्यान से सुन रहे हैं, तो वह खुद को महत्वपूर्ण महसूस करता है और आपके साथ खुलकर बात करता है.

यह भी पढ़ें : Parenting Tips : बच्चा बनेगा दिमाग से होशियार, याद रखें ये 5 टिप्स

– पॉजिटिव वर्ड्स का इस्तेमाल करें

आपके शब्द बच्चों पर गहरा प्रभाव डालते हैं. हमेशा सकारात्मक और प्रेरणात्मक शब्दों का प्रयोग करें. उदाहरण के तौर पर, “तुमसे यह उम्मीद थी” या “तुमने बहुत अच्छा किया” जैसे शब्द बच्चे के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं. नेगेटिव शब्दों से बचें, जो उनके मनोबल को तोड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें : Parenting Tips : पेरेंट्स की इन 5 अच्छी आदतों से खुश रहते है बच्चे, आप भी जानें

– समय दें और साथ में खेलें

बच्चों के साथ समय बिताना बहुत जरूरी है. उनके साथ खेलें, उनसे बातचीत करें और उन्हें समझने की कोशिश करें. इससे ना केवल आपका संबंध मजबूत होगा, बल्कि बच्चों को यह एहसास होगा कि आप उनके जीवन का अहम हिस्सा हैं. बच्चों के साथ खेलने से उनकी मानसिक और शारीरिक विकास में भी मदद मिलती है.

यह भी पढ़ें : Parenting Tips: बच्चों के भविष्य को बर्बाद कर देती हैं आपकी ये गलतियां, बचपन भी हो जाता है खराब

– पेशेन्स रखें और खुद पर कंट्रोल रखें

पॉजिटिव पेरेंटिंग का मतलब यह नहीं है कि आप हमेशा खुश रहें, बल्कि इसका मतलब है कि आप बच्चों के साथ संयम और आत्म-नियंत्रण रखें. कभी-कभी बच्चों से नाराज होना स्वाभाविक है, लेकिन उन स्थितियों में अपने आप को शांत रखना और बच्चों से सही तरीके से बात करना ज्यादा प्रभावी होता है.

यह भी पढ़ें : Parenting Tips: हर सुबह अपने बच्चों से जरूर कहें ये बातें

– दंड से ज्यादा समझाने की कोशिश करें

बच्चों को डांटना और सजा देना जरूरी होता है, लेकिन इससे ज्यादा जरूरी है समझाना. जब बच्चा कोई गलती करता है, तो उसे उस गलती के बारे में बताएं और उसे सही तरीका समझाने की कोशिश करें। यह तरीका उसे जीवन में सही निर्णय लेने के लिए मार्गदर्शन करता है.

यह भी पढ़ें : Parenting Tips: तेरह साल की उम्र से पहले आने बच्चों को सिखाएं ये चीजें

पॉजिटिव पेरेंटिंग केवल बच्चों को नियमों और अनुशासन का पालन करने के लिए नहीं है, बल्कि यह बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है. अगर आप उपर्युक्त टिप्स को अपनी पेरेंटिंग में शामिल करते हैं, तो न केवल आपके बच्चे का विकास होगा, बल्कि आपका संबंध भी पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और सकारात्मक होगा.

विज्ञापन
Ashi Goyal

लेखक के बारे में

By Ashi Goyal

Ashi Goyal is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola