Parenting Tips: स्कूल टाइम पर पैरेंट्स की इन गलतियों के कारण बच्चे के पूरे दिन पर पड़ता है नकारात्मक असर

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 22 Feb 2025 11:57 AM

विज्ञापन

Parenting Tips

Parenting Tips: अगर आपके बच्चे भी स्कूल जाते हैं तो सुबह में होने वाली जल्दबाजी को आप अच्छी तरह से समझ सकते हैं. मगर जाने अनजाने माता-पिता की सुबह की कुछ आदतों के कारण बच्चों का पूरा दिन बिगड़ सकता है.

विज्ञापन

Parenting Tips: छोटे बच्चों को संभालना थोड़ा मुश्किल भरा काम है. अगर आपके बच्चे भी स्कूल जाते हैं तो इस बात को आप अच्छी तरह से समझ सकते हैं. सुबह-सुबह बच्चों को तैयार करके स्कूल भेजना चुनौती भरा काम है. अक्सर सुबह के समय में बच्चों के साथ-साथ पैरेंट्स को भी बाहर काम पर जाने की जल्दी रहती है. इस स्थिति में कभी-कभार पैरेंट्स का व्यवहार बच्चों के साथ सही नहीं हो पता है. इसका नकारात्मक प्रभाव बच्चे पर पड़ता है और उसका पूरा दिन अच्छा नहीं गुजरता है. आपकी इन आदतों के कारण बच्चा भी चिड़चिड़ा हो जाता है. तो आइए जानते हैं, ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में जिनको आपको सुबह के समय नहीं करना चाहिए.

बच्चों के सामने चिल्लाना

अक्सर सुबह के समय में जल्दबाजी के कारण पैरेंट्स बच्चों को डांटते हैं. कई बार पैरेंट्स के बीच में भी बहस शुरू हो जाती है. आपका ऐसा बर्ताव देखकर बच्चों पर उल्टा प्रभाव पड़ता है. कोशिश करें कि सुबह की शुरुआत शांत हो ताकि पूरा दिन आपका और आपके बच्चे का भी अच्छा जाए.

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: टीनएज में अपनी बेटी को बताएं कुछ जरूरी बातें, जीवनभर आएंगी काम

यह भी पढ़ें: Parenting Tips: बच्चों को बात-बात पर डांटना पड़ सकता है भारी, जानें इससे होने वाले नुकसानों को 

बच्चों की चीजों को ठीक तरीके से पैक ना करना

छोटे बच्चों को स्कूल के लिए सामान पैक करने में अपने माता-पिता की जरूरत पड़ती है. कोशिश यह करें कि जो भी जरूरत की चीज है आप रात में ही अच्छे तरीके से देख लें. ऐसा करने से सुबह में आपको बहुत आराम रहेगा और इस बात को लेकर कोई चिंता नहीं रहेगी.

बच्चे को सुबह देर से उठाना

सुबह देर से उठने के कारण चीजें लेट होने लगती है. बच्चों को समय पर सोने और जागने की आदत डालें. अगर उनकी नींद पूरी होगी तब बच्चे पूरा दिन एनर्जी से भरे रहेंगे.

बच्चों की बात को अनसुना करना

अक्सर सुबह की जल्दबाजी में माता-पिता बच्चों की बातों पर ध्यान नहीं दे पाते हैं. ऐसा करने से बच्चे के मन पर असर पड़ता है. आप उनकी बातों को सुनें. बच्चों का दिन अच्छा जाए इसके लिए उनके आत्मविश्वास को बढ़ाएं.

यह भी पढ़ें: Exam Tips:  परीक्षा में अव्वल आएगा आपका बच्चा, इन तरीकों को करें फॉलो

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola