ePaper

Parenting Tips: टिफिन पैक करते समय कभी भी न करें ये गलतियां, बच्चों के सेहत पर पड़ता है बुरा असर

Updated at : 21 Apr 2025 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
parenting tips

pic credits: pexels

Parenting Tips: आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको बच्चों के टिफिन को पैक करते समय कभी भी नहीं करना चाहिए. चलिए जानते हैं विस्तार से.

विज्ञापन

Parenting Tips: बच्चों की ग्रोथ सही से हो इसके लिए यह काफी ज्यादा जरूरी हो जाता है कि उनकी डायट सही हो. जब डायट सही होता है तो उनकी मेंटल से लेकर फिजिकल ग्रोथ सही से होता है. अक्सर पैरेंट्स अपने बच्चों को ब्रेकफास्ट में तो सही चीजें दे देते हैं लेकिन लंच के दौरान टिफिन पैक करते समय कुछ गलतियां कर देते हैं. जब ये गलतियां नियमित तौर पर दोहराई जाने लगती है तो इसका सीधा असर बच्चों के सेहत पर देखने को मिलता है. आपके बच्चों के सेहत पर किसी भी तरह का कोई बुरा असर न पड़े इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी गलतयों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको बच्चों के टिफिन को पैक करते समय करने से बचना चाहिए. तो चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

बच्चों को लंच में न दें ये चीजें

अक्सर बच्चों के टिफिन में माएं खाने में मीठी चीजें या फिर बिस्कुट, केक और पेस्ट्री दे देती हैं. उन्हें लगता है कि इन चीजों को खाकर उनके बच्चे का मन अच्छा रहेगा. अगर आप भी ऐसा ही करती हैं तो बता दें, आपकी इस गलती का काफी बुरा असर आपने बच्चे के सेहत पर पड़ता है. इस तरह की चीजों में चीनी, मैदा, आर्टिफिशियल फ्लेवर और कलर का इस्तेमाल किया जाता है. अगर नियमित तौर पर आप इस तरह की चीजों को अपने बच्चों को खाने में देते हैं तो आपके बच्चे के सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है. अगर आपको अपने बच्चों को कुछ मीठा ही देना है खाने के लिए तो आप उन्हें सीजनल फल दे सकते हैं.

पैरेंटिंग से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: जीवन के हर कदम में पीछे रह जाएंगे आपके बच्चे अगर परवरिश के दौरान कर दी ये गलतियां, जानें

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: अपने बच्चों को जितनी जल्दी हो सके सिखा दें ये काम की चीजें, तरक्की करने के साथ ही रहेंगे सुरक्षित

एल्यूमिनियम फॉयल का गलती से भी न करें इस्तेमाल

आपको अपने बच्चों के लंच को पैक करने के लिए कभी भी एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. जब आप रोटी या फिर ब्रेड को पैक करने के लिए एल्यूमिनियम फॉयल का इस्तेमाल करते हैं तो इसका काफी बुरा असर आपके बच्चे के सेहत पर पड़ता है. एल्यूमिनियम फॉयल के इस्तेमाल से आपके बच्चे को किडनी, कमजोर हड्डियां, कमजोर मेमोरी और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती है.

हाइड्रेशन का रखें ख्याल

आपके बच्चे सेहतमंद रहें इसके लिए यह भी काफी जरूरी हो जाता है कि आप सिर्फ उनके डायट का ही नहीं बल्कि उनके हाइड्रेशन का भी ख्याल रखें. जब आप लंच पैक कर रहे हों तो उसके साथ ही पानी की बोतल भी जरूर पैक कर दें. अक्सर पैरेंट्स पानी की बोतल डालना भूल जाते हैं. अपने बच्चे को पानी खत्म करने के लिए मोटिवेट भी जरूर करें.

शुगर से लोडेड चीजें देने से बचें

बच्चों को मीठी चीजें खाने का इतना ज्यादा शौक हो होता है कि वे पूरा दिन इसी तरह की चीजें खाने की जिद करते रहते हैं. बता दें शुगर से लोडेड चीजों का काफी बुरा असर आपके बच्चे के सेहत पर पड़ता है. अगर आप अपने बच्चों को शुगर से लोडेड चीजें खाने को देते हैं तो उनकी एनर्जी अचानक से क्रैश कर जाती है और वे पढ़ाई में भी अच्छे से फोकस नहीं कर पाते हैं.

ये भी पढ़ें: Parenting Tips: कहीं जीवन में सभी से पीछे न छूट जाए आपका बच्चा, इस तरह डालें उसमें पढ़ने की आदत

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola