पके पपीते से बनाएं स्वादिष्ट बर्फी, जानिए आसान रेसिपी
Author Priya gupta
Updated:
विज्ञापन
पपीता की बर्फी (AI IMAGE)
Papita Ki Barfi: बर्फी तो आपने कई सारी खाई होगी, लेकिन आज हम आपको पके हुए पपीते से स्वादिष्ट बर्फी बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं.
विज्ञापन
Papita Ki Barfi: पपीता आमतौर पर लोग फल या सलाद के रूप में खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पके हुए पपीते से स्वादिष्ट बर्फी भी बनाई जाती है. पपीते की बर्फी घर पर बनाना बहुत आसान है और इसे घर पर कम सामग्री में तैयार किया जा सकता है. ये बर्फी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और सभी को पसंद भी आती है. तो आइए जानते है इस आर्टिकल की मदद से घर पर पपीते की बर्फी बनाने की विधि जिसे आप आसानी से घर पर तैयार कर सकते है.
विज्ञापन
पपीता की बर्फी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- पपीता – 1
- मावा / खोया – 1 कप
- चीनी – स्वादानुसार
- घी – 1 चम्मच
- इलायची पाउडर – आधा चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम) – बारीक कटे हुए
पपीता की बर्फी बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप पपीते को छील लें और बीज निकालकर अच्छे से धो लें. अब अच्छी तरह पपीता को कद्दूकस कर लें. कद्दूकस करने के बाद पपीते को दोनों हाथों से हल्का निचोड़ लें, जिससे इसका पानी निकल जाए.
- अब एक कड़ाही में 1 चम्मच घी गर्म करें. घी गर्म हो जाने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ पपीता डाल दें. इसे धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए 10 मिनट तक पकाएं. पहले पपीता पानी छोड़ेगा फिर धीरे-धीरे पानी सूखने लगेगा.
- अब आंच को धीमा करके इसमें मावा डालें और अच्छी तरह मिलाएं. इसे लगातार चलाते हुए 5 मिनट तक भूनें. अब इसमें चीनी डालकर मिलाएं.
- अब इलायची पाउडर और कटे कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिक्स करके गैस बंद कर दें.
- अब एक प्लेट में घी लगाएं, फिर तैयार मिश्रण प्लेट में डालकर एक समान फैला दें. इसके बाद आप ऊपर से ड्राई फ्रूट्स हल्के से दबा दें.
- बर्फी को 1 घंटे के लिए ठंडा होने दें. जब बर्फी अच्छी तरह सेट हो जाए, तब चाकू से मनचाहे आकार में काट लें. अब तैयार है आपकी घर पर बनी पपीते की बर्फी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन