Palmistry: हथेली की ब्रेसलेट लाइन में छिपा है इंसान के भविष्य का राज, इस तरह की जाती है आयु की गणना
Published by : Shaurya Punj Updated At : 04 Jan 2023 8:43 AM
Palmistry: हस्तरेखा विशेषज्ञों की मानें को हाथ की हर छोटी-बड़ी रेखा का अपना महत्व है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं ब्रेसलेट लाइन का महत्व
Palmistry: हाथों की रेखा से लोग अपनी किस्मत के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहते हैं. हाथ की प्रत्येक रेखा, उंगुलियों, नाखूनों आदि के माध्यम से जीवन के सुख सुविधाओं, नौकरी, उम्र एवं वैवाहिक जीवन समेत तमाम पहलुओं के बारे में बताया जाता है. हस्तरेखा विशेषज्ञों की मानें को हाथ की हर छोटी-बड़ी रेखा का अपना महत्व है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं ब्रेसलेट लाइन का महत्व
हाथ की हथेली और कलाई जहां पर जुड़ती है, वहां पर स्थित रेखा को ब्रेसलेट लाइन कहा जाता है. ब्रेसलेट लाइन को व्यक्ति की आयु से जोड़कर देखा जाता है. कहते हैं कि ब्रेसलेट लाइन जितनी होगी, उतनी ही व्यक्ति की उम्र होगी. ब्रेसलेट लाइन जितनी गहरी और स्पष्ट होगी, व्यक्ति की लाइफ उतनी ही हेल्दी होगी.
अगर आप पुरुष हैं तो ब्रेसलेट लाइन की जांच के लिए आप अपने बाएं हाथ को देखें. जबकि महिला के दाएं हाथ पर बनी ब्रेसलेट लाइन खुशियां दर्शाती है. आमतौर पर लोगों की हथेली में तीन ब्रेसलेट लाइन पाई जाती हैं. ऐसे में जिन लोगों की कलाई में चार ब्रेसलेट लाइन होती हैं उन्हें काफी खुश किस्मत समझा जाता है.
कलाई की पहली रेखा इंसान के स्वास्थ्य के बारे में बताती है. अगर ये लाइन सीधी, साफ और कटी-फटी नहीं है तो इसका मतलब आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. जबकि ऐसा न होने पर जीवन में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बनी रहेंगी.
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के हाथ में मणिबंध पर दो रेखाएं है तो उसकी उम्र 50 साल तक होती है. अगर मणिबंध में तीन रेखा होती है तो व्यक्ति की आयु 75 साल तक होती है.वहीं इन जातकों के हाथ में मणिबंध की चार रेखाएं होती है. वगह व्यक्ति काफी भाग्यशाली माना जाता है. ऐसे लोगों को दीर्घायु माना जाता है.
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर मणिबंध में किसी तरह का स्वास्तिक चिन्ह, द्वीप जैसे शुभ निशान है तो वह व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है. अगर किसी जातक की आयु रेखा, मस्तक रेखा और हद्य रेखा काफी गहरी और लंबी है तो समझ लें कि वह लंबी आयु तक जिएगा. अगर किसी जातक के हथेली में मणिबंध रेखा शनि पर्वत तक जाती है तो वह सबसे अधिक भाग्यशाली माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










