ePaper

Paan Rasmalai Recipe: घर पर बनाएं रिफ्रेशिंग पान रसमलाई

Updated at : 30 Apr 2025 2:20 PM (IST)
विज्ञापन
Paan Rasmalai Recipe

Paan Rasmalai Recipe: इस बार मेहमानों को इंप्रेस करें पान रसमलाई से. जानें पान रसमलाई रेसिपी की आसान विधि और बनाएं त्योहार को खास.

विज्ञापन

Paan Raasmalai Recipe: त्योहारों का मौसम हो या खास मौके की मिठास, रसमलाई हमेशा से ही सभी की पसंदीदा मिठाइयों में रही है. लेकिन जब इसमें पान का फ्लेवर मिल जाए, तो इसका स्वाद और भी खास हो जाता है वो हैं पान रसमलाई की आसान रेसिपी (Paan Rasmalai Recipe in Hindi). यह मिठाई खासतौर पर मेहमानों को इंप्रेस करने के लिए परफेक्ट है. पान और रसमलाई का ये अनोखा कॉम्बिनेशन हर किसी का दिल जीत लेगा.

पान रसमलाई बनाने की सामग्री | Paan Rasmalai Ingredients in Hindi | Betel Leaf Recipe

Paan Rasmalai Recipe
Paan rasmalai recipe

पान रसमलाई बनाने के लिए आपको चाहिए

रसगुल्ले के लिए –

  • 1 लीटर दूध
  • 1 टेबलस्पून नींबू का रस
  • पानी – 4 कप
  • चीनी – 1 कप

रबड़ी के लिए –

  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • 1/2 कप चीनी
  • 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर
  • 4-5 पान के पत्ते (चौप किए हुए)
  • 1 टेबलस्पून गुलकंद
  • 2 बूंद पान एसेंस (वैकल्पिक)
  • ड्राई फ्रूट्स – कटे हुए (बादाम, पिस्ता, काजू)

पान रसमलाई बनाने की विधि | How to Make Paan Rasmalai at Home

Paan rasmalai recipe

1: सबसे पहले दूध को उबालें. जब यह उबल जाए तो इसमें नींबू का रस डालें और धीरे-धीरे चलाएं. दूध फट जाए तो गैस बंद कर दें और इसे मलमल के कपड़े में छान लें. पानी निकालकर छेना को अच्छे से मसलें जब तक यह स्मूद न हो जाए.

2: छेना से छोटे-छोटे गोल बॉल्स बनाएं. एक पतीले में 4 कप पानी और 1 कप चीनी डालकर उबालें और उसमें ये बॉल्स डालें. 15 मिनट तक ढककर मध्यम आंच पर पकाएं. इसके बाद निकालकर ठंडा करें.

3. अब फुल क्रीम दूध को एक भारी तले के बर्तन में उबालें. इसे तब तक पकाएं जब तक यह आधा न रह जाए. फिर इसमें चीनी, इलायची पाउडर, कटे पान के पत्ते, गुलकंद और पान एसेंस डालें. कुछ देर और पकाएं ताकि रबड़ी गाढ़ी हो जाए. अंत में ड्राई फ्रूट्स डालें.

4. रसगुल्लों को हल्का दबाकर अतिरिक्त चीनी का पानी निकाल दें. अब इन्हें पान फ्लेवर वाली रबड़ी में डालें और 2-3 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें.

पान रसमलाई खाने के फायदे और खासियत | Benefits of Paan Rasmalai in Hindi

  • यह रेसिपी खास त्योहारों और पार्टियों के लिए एक परफेक्ट डेज़र्ट है.
  • पान की ठंडक और गुलकंद का स्वाद इसे डाइजेस्टिव और रिफ्रेशिंग बनाता है.
  • बच्चों और बड़ों दोनों को यह मिठाई बहुत पसंद आएगी.

इस बार कोई खास अवसर हो या मिठा खाने का मन, इस यूनिक और स्वादिष्ट मिठाई को जरूर ट्राय करें.

Also Read: Rose Barfi Recipe: घर में बनाएं यह खास मिठाई गुलाब बर्फी  

Also Read: Apple Halwa Recipe: बेहद ही आसानी से तैयार हो जाता है ये एप्पल हलवा जानें झटपट रेसिपी

Also Read: Coconut Motichoor Laddoo Recipe: लड्डू इतने स्वादिष्ट कि एक बार चखकर दोबारा मांगेंगे मेहमान

विज्ञापन
Pratishtha Pawar

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola