सिर्फ एक गलती बना रही है आपको पीछे – क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?
Published by : Pratishtha Pawar Updated At : 28 Mar 2026 9:19 PM
हिचकिचाहट कैसे दूर करें
हिचकिचाहट आपकी सफलता की सबसे बड़ी दुश्मन हो सकती है, जानिए कैसे आत्मविश्वास, पहल और सही सोच अपनाकर आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं और सफलता हासिल कर सकते हैं.
Overcome Hesitation for Success: आज के प्रतिस्पर्धी दौर में सफलता पाने के लिए सिर्फ प्रतिभा होना काफी नहीं है, बल्कि सही मानसिकता भी उतनी ही जरूरी है. प्रसिद्ध योग विशेषज्ञ डॉ. हंसा योगेंद्र ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले हिचकिचाहट (Hesitation) को खत्म करना जरूरी है. उनका मानना है कि कई लोग अपनी क्षमता होने के बावजूद सिर्फ झिझक और आत्म-संदेह के कारण पीछे रह जाते हैं.
हिचकिचाहट बन सकती है असफलता की वजह, समय रहते बदलें ये आदत (Overcome Hesitation for Success)
- डॉ. हंसा के अनुसार, लोग अक्सर अपनी काबिलियत जानते हुए भी आगे आने से डरते हैं. यही झिझक उन्हें अवसरों से दूर कर देती है.
- मैं यह कर सकता हूं – यह सोच सफलता की पहली सीढ़ी है. बिना आत्मविश्वास के व्यक्ति भीड़ में खो जाता है.
- उन्होंने स्पष्ट कहा कि आपकी सफलता आपकी जिम्मेदारी है. दूसरों के भरोसे बैठना या पहचान मिलने का इंतजार करना नुकसानदायक है.
अगर आप अपनी प्रतिभा को खुद सामने नहीं लाएंगे, तो कोई और उसे पहचानने नहीं आएगा.
यह भी पढ़ें: सुबह की 10 मिनट धूप से बदल सकता है आपका शरीर और मन, डॉ. हंसा योगेंद्र की खास सलाह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










