Numerology: बचपन गरीबी में लेकिन जवानी में नोटों से खेलते हैं इन 4 तारीख में जन्में लोग
Published by : Shashank Baranwal Updated At : 20 Feb 2025 3:25 PM
Numerology
Numerology: अंक शास्त्र की मानें तो हर संख्या की अपनी एक खास विशेषता होती है, जो कि व्यक्ति की भविष्य को प्रभावित करती है. लेकिन इसके लिए सबसे पहले जन्म तिथि से मूलांक की गणना की जाती है.
Numerology: अंक ज्योतिष शास्त्र, ज्योतिष विज्ञान की ऐसी शाखा है, जिसमें जन्म की तारीख से व्यक्ति के भविष्य और तकदीर का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है. इस शास्त्र की मानें तो हर संख्या की अपनी एक खास विशेषता होती है, जो कि व्यक्ति की भविष्य को प्रभावित करती है. लेकिन इसके लिए सबसे पहले जन्म तिथि से मूलांक की गणना की जाती है. यह मूलांक 1 से 9 की संख्या के बीच कोई भी संख्या हो सकती है. हर मूलांक का अपना एक ग्रह स्वामी होता है. ऐसे में आज हम उस मूलांक के लोगों की बात करने वाले हैं, जो कि बहुत साहसी और निडर प्रवृत्ति के होते हैं.
यह भी पढ़ें- Numerology: हर बात पर मुंह-नाक सिकोड़ती हैं इन तीन तारीख में जन्मीं लड़कियां, मानी जाती हैं घमंडी
यह भी पढ़ें- Numerology: जिद्दी स्वभाव के होते हैं इन 4 तारीखों में जन्में लोग, रुपये-पैसे से भरा रहता है घर
साहसी होते हैं इस 4 तारीख में जन्मे लोग
अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ होता है, तो उनका मूलांक 3 निकलता है. इस मूलांक के ग्रह स्वामी बृहस्पति होते हैं. यह ग्रह शिक्षा, ज्ञान, संतान और धार्मिक कार्यों का कारक माना जाता है. जिसका प्रभाव इस मूलांक में जन्में लोगों पर पड़ता है. ऐसे में आइए इन 4 तारीख में जन्में लोगों की विशेषताओं के बारे में जानते हैं.
एहसान लेना नहीं होता पसंद
जिन लोगों का जन्म इन 4 तारीखों में हुआ होता है, वे बहुत ही संघर्षशील और मेहनती होते हैं. ये जीवन में आने वाली हर मुश्किलों का डटकर सामना करते हैं. इस मूलांक के लोगों में एक खास बात होती है कि इन्हें दूसरों का एहसान लेना पसंद नहीं होता है. साथ ही ये दूसरों की दखलंदाजी को भी पसंद नहीं करते हैं.
दूसरों के सामना सिर झुकाना नहीं होता पसंद
इस मूलांक में जन्में लोग बहुत स्वाभिमानी होते हैं. ये किसी के सामने सिर झुकाना पसंद नहीं करते हैं. साथ ही जो काम ये ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. इसके अलावा, ये बहुत दूरदर्शी प्रवृत्ति के होते हैं. यही वजह है कि ये लोग संभावित घटनाओं को पहले ही भांप लेने में सक्षम होते हैं.
कठिनाइयों से बीतता है बचपन
मूलांक 3 में जन्म लेने वाले लोगों का शुरुआती जीवन यानी बचपन कठिनाइयों में बीतता है. लेकिन बड़े होने पर इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती चली जाती है. इनके जीवन में आय के नए-नए श्रोत बनते जाते हैं. ये अकूत संपत्ति के मालिक होते हैं. हालांकि कई बार इन्हें संपत्ति के लिए कानूनी लड़ाइयां भी लड़नी पड़ती है.प्रशासनिक, पुलिस और बैंक के क्षेत्र में इनके सफल होने की ज्यादा संभावना रहती है.
भाई-बहन से रिश्ता होता है मजबूत
इस मूलांक के लोग प्रेम के मामले में खुशनसीब नहीं होते हैं. इनकी लव लाइफ ज्यादा दिन तक नहीं चलती है. लेकिन शादीशुदा जिंदगी बहुत खुशहाल होती है. इस तारीख में जन्में लोगों का अपने भाई-बहन से बहुत मजबूत संबंध होता है. ये बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं. इसके अलावा, स्वास्थ्य के मामले में इन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है.
यह भी पढ़ें- Numerology: 40 साल के बाद ही चमकती है इन तारीखों में जन्मे लोगों की किस्मत, अचानक हो जाते हैं मालामाल
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










