Numerology: इस मूलांक की लड़कियां बनाती हैं सबको अपना दीवाना, हर कोई करता है सम्मान

Updated at : 07 Mar 2025 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
Numerology

Numerology

Numerology : क्या आप जानना चाहते हैं कि कौन से मूलांक की लड़कियां ससुराल में सबका सम्मान पाती हैं.

विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति की जन्मतिथि के आधार पर मूलांक निर्धारित होते हैं जो 1 से 9 तक होते हैं.आज हम एक ऐसे मूलांक की लड़कियों के बारे में बात करेंगे जो अपने आस-पास के सभी लोगों को अपना दीवाना बना लेती हैं. इस मूलांक की लड़कियों में कुछ खास विशेषताएं होती हैं जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं. वे न केवल अपने पति और सास के दिलों पर राज करती हैं बल्कि हर कोई उनका सम्मान करता है.

  • भाग्यशाली और सरल स्वभाव: मूलांक 3 वाली लड़कियां विशेष रूप से भाग्यशाली मानी जाती हैं. वे अपने पति और ससुराल वालों के दिलों पर राज करती हैं. इनका स्वभाव अत्यधिक सरल और हंसमुख होता है् जिससे इनके आस-पास हमेशा सकारात्मक ऊर्जा रहती है और किसी भी तरह की उदासी या नेगेटिविटी इनसे दूर रहती है.
  • सास की फेवरेट: अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 3 वाली लड़कियां सास की फेवरेट बन जाती हैं क्योंकि इनमें वे गुण होते हैं जो सास के दिल में जल्दी जगह बना लेते हैं. इसलिए सास इन लड़कियों पर विशेष स्नेह और दुलार देती हैं.
  • खुशहाल दांपत्य जीवन: ये अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार होती हैं और परिवार से भी गहरी निष्ठा रखती हैं जिससे उनका दांपत्य जीवन खुशहाल होता है.ये अपनी मृदुलता और गुणों से घर का माहौल हमेशा खुशहाल और सकारात्मक बनाती हैं.
  • सामाजिकता और सेवा: इनमें सामाजिकता की भावना होती है और दूसरों के दुखों को देखकर वे उनकी मदद करने के लिए हमेशा आगे बढ़ती हैं जिससे उन्हें मानसिक संतुष्टि मिलती है.

Also Read : Numerology: बेहद भाग्यशाली होते हैं ये तीन मूलांक वाले लोग, जो पाते हैं अपार दौलत और शोहरत

Also Read : Numerology Secrets: जानें किस तारीख पर जन्मे बच्चे बनते हैं IAS-IPS और क्या है उनके सफलता का राज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola