Numerology: बहुत खर्चा करती है इस दिन जन्मी लड़कियां, दोस्तों से मिलता है धोखा

Numerology
Numerology: अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 4 यानी जिन लड़कियों का जन्म (4, 13, 22) की लड़कियां बहुत खर्चीली होती हैं. इसके साथ ही, इन लड़कियों को अक्सर दोस्तों से धोखे मिलते हैं. आज हम आपको इसी मूलांक के बारे में विस्तार से बताएंगे जिसकी लड़कियां खर्च करने में सबसे आगे होती हैं.
Numerology: ज्योतिष में अंक शास्त्र एक महत्वपूर्ण विषय है जो आपके जीवन को संख्याओं के आधार पर समझने में मदद करता है. इसके अनुसार, आपके जन्म तारीख को जोड़कर एक विशिष्ट अंक निकाला जाता है, जिसे मूलांक कहते हैं. इसी अंक से आपके स्वभाव, गुणों और जीवन के बारे में पता लगाया जाता है. अंक शास्त्र के अनुसार, मूलांक 4 यानी जिन लड़कियों का जन्म (4, 13, 22) की लड़कियां बहुत खर्चीली होती हैं. इसके साथ ही, इन लड़कियों को अक्सर दोस्तों से धोखे मिलते हैं. आज हम आपको इसी मूलांक के बारे में विस्तार से बताएंगे जिसकी लड़कियां खर्च करने में सबसे आगे होती हैं.
राहु का होता है प्रभाव
जिन लड़कियों का जन्म महीने के 4, 13, 22 तारीख को होता है, उनके स्वामी ग्रह राहु होते हैं. राहु के प्रभाव के कारण, इन लड़कियों में आत्मविश्वास और स्वतंत्रता की भावना अधिक होती है, लेकिन कभी-कभी यह अहंकार में भी बदल जाती है.
स्वभाव
मूलांक 4 की लड़कियां बहुत ही मिलनसार और सामाजिक होती हैं. वे सभी तरह के लोगों से जल्दी घुल-मिल जाती है. इसके साथ ही, ये लड़कियां साहसी और निडर होती हैं और अपने मन की करने के लिए हमेशा तैयार रहती है. समय के प्रति ये बहुत पाबंद होती हैं और अपने काम को समय पर पूरा करने की कोशिश करती हैं. हालांकि, ये अपने पैसे को बेकार में बहुत खर्च करती हैं, जिसके कारण कई बार उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
ये भी पढ़ें: Numerology: बिजनेस वूमेन होती हैं इस दिन जन्मी लड़कियां, कमाती हैं खूब पैसा लेकिन भुला देती हैं दोस्तों को
गुण और करियर
मूलांक 4 की लड़कियां घर और समाज दोनों की जानकार रखती हैं. लेकिन इन्हें जीवन में बहुत संघर्ष करना पड़ता है. ये लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त करने की भी इच्छा रखती हैं और शोध, इलेक्ट्रिक काम और विचित्र विषयों में खूब रुचि रखती हैं.
सम्बन्ध
संबंध मूलांक 4 की लड़कियों के साथ अक्सर अपने भाई-बहनों के साथ झगड़े होते हैं. ये अपने मित्रों के लिए सजग रहती हैं, लेकिन अक्सर मित्रों से धोखे का सामना करना पड़ता है, जिससे नुकसान भी हो सकता है. इसके साथ ही, इनके प्रेम संबंध भी अक्सर टूट जाते हैं और इन्हें अपने प्यार से दूर होना पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लड़के बनते हैं पत्नी के सपनों के राजकुमार
ये भी पढ़ें: Numerology: राज करती है इस दिन जन्मी लड़कियां, मिलता है खूब ऐशो आराम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




