Numerology: बहुत चालाक होती हैं इस दिन जन्मी लड़कियां,पार्टनर के लिए होती हैं भाग्यशाली

Updated:
विज्ञापन

Numerology

Numerology: जिन लड़कियों का जन्म  3, 12, 21, 30 तारीख को होता हैं उनका मूलांक 3 होता है. ये लड़कियां विशेष रूप से बुद्धिमान और चालाक होती हैं. तो आइये जानें मूलांक 3 वाली लड़कियों के और भी गुणों और जीवन के बारे में.

विज्ञापन

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति के जन्म तारीख से उसके स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है, जो हमें उसके जीवन के बारे में बताते हैं. हर जन्म तारीख का एक विशिष्ट मूलांक होता है, जो 1 से 9 के बीच होता है और यह मूलांक व्यक्ति के स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन के बारे बताता है. यदि किसी व्यक्ति का जन्म तारीख 23 है, तो उसका मूलांक 2+3 यानि 5 होगा. उसी तरह जिन लड़कियों का जन्म  3, 12, 21, 30 तारीख को होता हैं उनका मूलांक 3 होता है. ये लड़कियां विशेष रूप से बुद्धिमान और चालाक होती हैं. तो आइये जानें मूलांक 3 वाली लड़कियों के और भी गुणों और जीवन के बारे में.

विज्ञापन

स्वामी ग्रह

3, 12, 21, 30 तारीख पर जन्मी लड़कियों के ग्रह स्वामी बृहस्पति होते हैं, जो सभी ग्रहों का गुरु माने जाते हैं. बृहस्पति जीवन में सफलता और समृद्धि के प्रतीक हैं. बृहस्पति को धर्म, शिक्षा, ज्ञान और आध्यात्मिकता का कारक ग्रह कहा गया है, जिसके कारण मूलांक 3 वाली लड़कियों को जीवन में ज्ञान और सफलता मिलती है. साथ ही, ये धार्मिक कार्यों में भी रुचि रखती हैं और अपने जीवन में आध्यात्मिकता को महत्व देती हैं. इसके अलावा, मूलांक 3 वाली लड़कियों में नेतृत्व क्षमता और संचार कौशल भी अच्छा होता है, जो उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: Numerology: बहुत गुस्सैल होती है इस दिन जन्मी लड़कियां, लेकिन रिश्तों में रखती है ईमानदारी

करियर

जिन लड़कियों का जन्म 3, 12, 21, 30 तारीख को होता है वो बहुत मेहनती होती हैं जिसके कारण उन्हें बहुत जल्दी सफलता हासिल होती है. ये किसी भी क्षेत्र में महारत हासिल करने का जूनून रखती हैं. लेकिन कला, मनोरंजन, बैंकिंग, खेल, लेखन जैसे क्षेत्र इनके लिए परफेक्ट हैं.

वैवाहिक जीवन

मूलांक 3 की लड़कियां अपने रिश्तों को सबसे आगे रखती है लेकिन इनके वैवाहिक जीवन में चुनौतियां भी आ सकती है क्योंकि ये बहुत ही स्वाभिमानी किस्म की होती हैं. लेकिन ये लड़कियां ससुराल के लिए बहुत ही भाग्यशाली होती हैं. इनके कदम पड़ते ही पति सफलता चूमने लगता है.

यह भी पढ़ें: Numerology: जन्म से होशियार होते हैं इन 4 तारीखों में जन्मे बच्चे, कभी नहीं भूलते एक बार देखी हुई चीज

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola