Numerology: जन्म से अमीर होते हैं इस मूलांक में जन्मे बच्चे, बातचीत में होते हैं माहिर
Published by : Shashank Baranwal Updated At : 21 Apr 2025 2:55 PM
numerology
Numerology: इन तारीखों में जन्मे बच्चे साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हैं, जिसकी वजह से माता लक्ष्मी की कृपा इन पर बनी रहती है.
Numerology: अंक ज्योतिष एक ऐसा रहस्यपूर्ण विज्ञान है, जो हमारे जन्म की तारीखों में छिपे संकेतों से हमारे जीवन का नक्शा खींचता है. यह केवल अंकों की गणना नहीं, बल्कि हमारी सोच, व्यवहार, पसंद-नापसंद और भविष्य की झलक का आधार है. हर व्यक्ति का मूलांक उसकी खासियतों, योग्यताओं और कमजोरियों को दर्शाता है. मूलांक 1 से 9 तक हर एक संख्या की अपनी अनोखी ऊर्जा होती है, जो हमारे फैसलों, संबंधों और जीवन की दिशा को प्रभावित करती है. अंक ज्योतिष न केवल आत्म-विश्लेषण का माध्यम है, बल्कि यह हमें अपने भीतर छुपी शक्ति और आकर्षण को पहचानने का अवसर भी देता है. इस आर्टिकल में आज हम उस मूलांक के बच्चे की बात करने वाले हैं, जो कि जन्म से ही अमीर होते हैं.
ये है मूलांक
अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी महीने के 5, 14 और 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 निकलता है. इनका ग्रह स्वामी बुध होते हैं. यह ग्रह बुद्धि, संचार, चतुराई और व्यापार से जुड़ा हुआ माना जाता है. ऐसे में आइए इस मूलांक के बच्चों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
यह भी पढ़ें- Numerology: दिलफेंक होते हैं इस मूलांक में जन्मे लोग, शादीशुदा जिंदगी में उठाते हैं कई परेशानी
यह भी पढ़ें- Numerology: भरोसे के काबिल होती हैं इस मूलांक की लड़कियां, छल-कपट से रहती हैं दूर
- मूलांक 5 में जन्मे बच्चे प्रखर बुद्धि के माने जाते हैं. इनका दिमाग औरों के मुकाबले ज्यादा तेज चलता है. यही वजह है कि ये लोग मुश्किलों को आसानी से हल कर लेते हैं.
- इस मूलांक में जन्में बच्चे बातचीत में बहुत ही माहिर होते हैं. अपनी आकर्षक बातचीत की शैली के चलते ये बच्चे दूसरों को आसानी से अपनी ओर आकर्षित करते हैं.
- जिन बच्चों का जन्म मूलांक 5 में हुआ रहता है, वे सामाजिक होते हैं. साथ ही इन्हें ये रुढ़िवादी नहीं होते हैं. इन्हें बदलाव पसंद होता है और नए-नए विचारों को अपनाने का प्रयास करते हैं.
- इन तारीखों में जन्मे बच्चे साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देते हैं, जिसकी वजह से माता लक्ष्मी की कृपा इन पर बनी रहती है. यही वजह है कि ये लोग जन्म से ही अमीर होते हैं.
यह भी पढ़ें- Numerology: इस मूलांक के लोगों पर मां लक्ष्मी की होती है खास कृपा, पैसों की नहीं रहती कोई दिक्कत
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shashank Baranwal
जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










