Numerology: मूलांक 8 के लिए किस अंक वाले बनते हैं बेस्ट जीवनसाथी?

Updated:
विज्ञापन

Vidur Niti

Numerology; आइए जानते हैं कि मूलांक 8 वाले लोगों के लिए बेस्ट जीवनसाथी कौन हो सकते हैं.

विज्ञापन

Numerology: अंक शास्त्र में मूलांक 1 से मूलांक 9 तक का उल्लेख किया गया है. इसके अनुसार जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 8, 17 या 26 तारीख को होता है, तो उनका मूलांक 8 होगा. शास्त्र के अनुसार मूलांक 8 वाले लोग गंभीर स्वभाव के होते हैं, जिसके कारण ये एकांत में रहना बेहद पसंद करते हैं. अक्सर इनका विवाह देर से होता है और इनके प्रेम संबंध स्थायी नहीं रहते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि मूलांक 8 वाले लोगों का किस खास अंक के लोगों के साथ एक खूबसूरत और मजबूत रिश्ता बनता है. तो आइए जानते हैं कि मूलांक 8 वाले लोगों के लिए बेस्ट जीवनसाथी कौन हो सकते हैं.

विज्ञापन

मूलांक 3

मूलांक 3 यानी की जिनका जन्म 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, वे जीवन में बहुत कम मित्र बना पाते हैं. लेकिन इनका रिलेशनशिप मूलांक 8 के साथ बहुत ही गहरा होता है. मूलांक 8 के साथ इनकी जोड़ी बहुत प्यारी और खूबसूरत बन सकती है.

ये भी पढ़ें: Numerology: मूलांक 7 के लिए होते हैं ये बेस्ट पार्टनर, बनती है बेस्ट जोड़ी

ये भी पढ़ें: Numerology: मूलांक 6 वालों के लिए बेस्ट होते हैं ये खास अंक वाले पार्टनर, बनती है खूबसूरत जोड़ी

मूलांक 4

4, 13, 22, 31 तारीख पर जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. ये लोग बहुत ही मिलनसार होते हैं और बहुत जल्दी नए लोगों से मित्रता कर लेते हैं.  इनका वैवाहिक जीवन मूलांक 8 के साथ सुखमय होता है. ये लोग आपस में बहुत खुश रहते हैं.

मूलांक 5

जिन लोगों का जन्म 5, 14 या 23 तारीख को होता है, उनका खास अंक 5 होता है. मूलांक 5 वाले लोग समय के साथ खुद को ढालने में बहुत माहिर होते हैं. मूलांक 8 के साथ इनकी जोड़ी बहुत ही मजबूत होती है. ये एक दूसरे का खूब सम्मान करते हैं और एक दूसरे का केयर भी करते हैं.

मूलांक 8

मूलांक 8 अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 8 वाले लोगों का अपने ही अंक के साथ खूब बनता है. एक सा स्वभाव होने के कारण ये एक दूसरे को अच्छे से समझ पाते हैं और उनके बीच एक गहरा रिश्ता बनता है. 

ये भी पढ़ें: Numerology: मूलांक 5 वालों का इस अंक वालों का साथ होता है गहरा रिश्ता

ये भी पढ़ें: Numerology: मूलांक 4 वालों की किससे बनती है बेस्ट जोड़ी, मिलता है सच्चा प्यार, जानें यहां

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola