Numerology: मूलांक 6 वालों के लिए बेस्ट होते हैं ये खास अंक वाले पार्टनर, बनती है खूबसूरत जोड़ी

Updated at : 28 Mar 2025 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
Relationship Tips

Relationship Tips

Numerology: आज हम आपको मूलांक 6 वाले लोगों के जीवन के बारे में कुछ खास बातें बताएंगे. हम आपको बताने जा रहे हैं की मूलांक 6 वाले लोग का किस अंक के व्यक्ति के साथ बेहतर और मजबूत जोड़ी बनती है.

विज्ञापन

Numerology: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अंक शास्त्र एक ऐसा विषय है जिससे व्यक्ति के जन्मतिथि के आधार पर उसके बारे में कई जानकारी प्राप्त की जा सकती है. इससे व्यक्ति के भविष्य के विभिन्न पहलुओं को जानना आसान हो जाता है. इसके अनुसार अगर किसी व्यक्ति का जन्म महीने के 6, 15 या 24  को होता है तो उसका मूलांक 6 होता है. ये लोग बहुत ही खुशमिजाज और समझदार होते हैं. ऐसे में आज हम आपको मूलांक 6 वाले लोगों के जीवन के बारे में कुछ खास बातें बताएंगे. हम आपको बताने जा रहे हैं की मूलांक 6 वाले लोग का किस अंक के व्यक्ति के साथ बेहतर और मजबूत जोड़ी बनती है.

मूलांक 2

अंक शास्त्र में जिनका जन्म 2, 11, 20 तारीख को होता है, उनका खास अंक 2 होता है. ये व्यक्ति प्रेम और खूबसूरती में बहुत आगे होते हैं.  मूलांक 2 वाले लोगों का मूलांक 6 के साथ गहरा और मजबूत रिश्ता होता है. ये रिलेशनशिप में अपने पार्टनर का बहुत ख्याल रखते हैं और प्रेम की मिसाल कायम करते हैं.

ये भी पढ़ें: Numerology: मूलांक 5 वालों का इस अंक वालों का साथ होता है गहरा रिश्ता

मूलांक 3

जिनका जन्म महीने के 3, 12, 21 या 30 तारीख को होता है, उनका मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 वाले लोग रिश्तो को सबसे अधिक महत्व देते हैं और अपने पार्टनर के लिए भाग्यशाली साबित होते हैं. इनकी मूलांक 6 वाले लोगों के साथ एक खूबसूरत जोड़ी बनती है.  

मूलांक 6

अंक ज्योतिष शास्त्र में मूलांक 6 वाले लोगों का अपने ही अंक के व्यक्ति से खूब बनता है. ये एक दूसरे की लिए बहुत लॉयल रहते हैं और इनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है.

मूलांक 9

जिन लोगों का जन्म 9, 18, 27 तारीख को होता है, उनका मूलांक 9 होता है. ये थोड़े तीखे स्वभाव के होते हैं लेकिन दिल के साफ होते हैं. मूलांक 6 के साथ एक मजबूत और प्रेम से भरा रिश्ता बनाने में सक्षम होते हैं.  

ये भी पढ़ें: Numerology: मूलांक 4 वालों की किससे बनती है बेस्ट जोड़ी, मिलता है सच्चा प्यार, जानें यहां

ये भी पढ़ें: Numerology: मूलांक 3 वालों के लिए कौन सा बेस्ट पार्टनर, किससे मिलता है सच्चा प्यार

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Shubhra Laxmi

लेखक के बारे में

By Shubhra Laxmi

शुभ्रा लक्ष्मी लाइफस्टाइल और हेल्थ राइटर हैं। प्रभात खबर के साथ एक साल से जुड़ाव। हेल्थ, फैशन, फूड और न्यूमरोलॉजी में गहरी रुचि। इमोशनल डेप्थ और मोटिवेशनल इनसाइट्स के साथ लिखने का शौक।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola