ePaper

Navratri 2024: नवरात्रि में पहनें जाने वाले ये 9 लकी कलर, आप भी जानें

Updated at : 29 Sep 2024 10:11 AM (IST)
विज्ञापन
Navratri 2024

Navratri 2024 : नवरात्रि का त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि रंगों और उनके महत्व का भी है, नवरात्रि के 9 दिनों में पहनिए ये 9 लकी कलरस को, आईए जानते है इस लेख के माध्यम से ये 9 लकी कलरस के बारे में.

विज्ञापन

Navratri 2024 : नवरात्री का त्योहार भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान देवी दुर्गा की पूजा की जाती है और हर दिन के लिए एक विशेष रंग निर्धारित किया जाता है, इन रंगों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व होता है। आइए जानते हैं नवरात्री 2024 में पहने जाने वाले 9 लकी कलर्स:-

1. सफेद (Day 1)

सफेद रंग पियूरिटी और पीस का प्रतीक है, नवरात्रि के पहले दिन इस रंग को पहनने से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है और मन को शांति मिलती है.

2. लाल (Day 2)

लाल रंग शक्ति और प्रेम का प्रतीक है, इसे पहनने से आपकी ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि होती है, देवी दुर्गा के इस रूप की आराधना के लिए यह रंग बहुत उपयुक्त है.

3. हरे रंग (Day 3)

हरा रंग समृद्धि और ताजगी का प्रतीक है, इस दिन इसे पहनने से आपके जीवन में नई संभावनाओं और खुशियों का आगमन होता है.

4. पीला (Day 4)

पीला रंग खुशी और ज्ञान का प्रतीक है, इसे पहनने से मानसिक शांति और खुशियों का संचार होता है, यह रंग आपकी आत्मा को ऊर्जा प्रदान करता है.

Also read : Rajgira Kheer Recipe: नवरात्रि व्रत के पहले दिन बनाएं स्वादिष्ट राजगिरे की खीर, माता रानी को करें प्रसन्न

Also read : Navratri Vrat: यहां है नवरात्री में 9 दिन व्रत रखने की पूरी जानकारी, आप भी पढ़ें

5. नीला (Day 5)

नीला रंग सच्चाई और विश्वास का प्रतीक है। इसे पहनने से आपके जीवन में स्थिरता और संतुलन बना रहता है, यह रंग नवरात्रि के इस दिन का विशेष रंग है.

6. बैंगनी (Day 6)

बैंगनी रंग आध्यात्मिकता और शक्ति का प्रतीक है, इस रंग को पहनने से आपके मन में सकारात्मकता और उत्साह का संचार होता है, यह रंग विशेष रूप से देवी दुर्गा की आराधना में महत्वपूर्ण है.

7. सुनहरा (Day 7)

सुनहरा रंग धन और समृद्धि का प्रतीक है, इसे पहनने से आपके जीवन में भाग्य और समृद्धि का वास होता है, नवरात्रि के इस दिन इसे पहनकर आप देवी के आशीर्वाद को आकर्षित कर सकते हैं.

8. ग्रे (Day 8)

ग्रे रंग संतुलन और ताजगी का प्रतीक है, इसे पहनने से आपके मन में शांति और स्थिरता बनी रहती है, यह रंग नवरात्रि के अंत का संकेत भी देता है.

9. काले रंग (Day 9)

काला रंग शक्ति और रहस्य का प्रतीक है, नवरात्रि के अंतिम दिन इसे पहनने से आपके अंदर की शक्ति को जागृत किया जा सकता है, यह रंग आपके व्यक्तित्व को और भी आकर्षक बनाता है.

नवरात्रि का त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ का नहीं, बल्कि रंगों और उनके महत्व का भी है, इन 9 लकी रंगों को अपनाकर आप न केवल धार्मिकता का अनुभव करेंगे, बल्कि अपनी सुंदरता और आत्मविश्वास को भी बढ़ा सकते हैं, इस नवरात्रि, अपने कपड़ों में इन रंगों का समावेश करें और देवी दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें.

Also read : Socrates Quotes: सुकरात ने बताया जीवन जीने का तरीका, आप भी पढ़ें ये फेमस कोट्स के साथ

Also read : Weight Loss Diet Chart: महिलाओं के लिए हेल्थि डाईट चार्ट, तेजी से घटेगा वजन, फॉलो करें

Also see : बच्चों में तीन दिनों तक दिखें न्यूमोनिया जैसे ये लक्षण डॉक्टर से करें संपर्क

विज्ञापन
Ashi Goyal

लेखक के बारे में

By Ashi Goyal

Ashi Goyal is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola