Narak Chaturdashi 2022 Upaay: नरक चतुर्दशी आज, कर लें ये आसान उपाय, अकाल मृत्यु से मिलेगी मुक्ति
Published by : Shaurya Punj Updated At : 23 Oct 2022 6:40 AM
Narak Chaturdashi 2022 Upaay and Remedies: दीपावली से एक दिन पहले मनाई जाने वाली नरक चतुर्दशी के दिन संध्या के पश्चात दीपक प्रज्जवलित किए जाते हैं. हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे करके आप अकाल मृत्यु से मुक्ति तथा स्वास्थ्य सुरक्षा पा सकते हैं
Narak Chaturdashi 2022 Upaay: नरक चतुर्दशी को ‘नरक चौदस’, ‘रूप चौदस’, ‘रूप चतुर्दशी’, ‘नरक चतुर्दशी’ या ‘नरका पूजा’ के नाम से भी जाना जाता है. इस साल नरक चतुर्दशी आज यानी रविवार 23 अक्टूबर 2022 को पड़ेगी. हिन्दू मान्यताओं के अनुसार कार्तिक कृष्णपक्ष चतुर्दशी के दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा का विधान है. दीपावली से एक दिन पहले मनाई जाने वाली नरक चतुर्दशी के दिन संध्या के पश्चात दीपक प्रज्जवलित किए जाते हैं. हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिसे करके आप अकाल मृत्यु से मुक्ति तथा स्वास्थ्य सुरक्षा पा सकते हैं.
-
इस दिन निशीथ काल (अर्धरात्रि का समय) में घर से बेकार के सामान फेंक देना चाहिए. इस परंपरा को दारिद्रय नि: सारण कहा जाता है. मान्यता है कि नरक चतुर्दशी के अगले दिन दीपावली पर लक्ष्मी जी घर में प्रवेश करती हैं, इसलिए दरिद्रय यानि गंदगी को घर से निकाल देना चाहिए.
-
नरक चतुर्दशी के दिन तेल और उबटन लगाकर स्नान करने का महत्व होता है।
-
नरक चतुर्दशी के दिन सर्वप्रथम लाल चंदन, गुलाब के फूल और रोली के पैकेट की पूजा करें. तत्पश्चात उन्हें एक लाल कपड़ें में बांधकर तिजोरी में रख दें. इस उपाय को करने से धन की प्राप्ति होती है और धन घर में रुकता भी है.
-
इस दिन यमदेव के नाम का दीप जरूर जलाएं। इससे परिवार में किसी की भी अकाल मृत्यु नहीं होती और नरक की यातनाओं से मुक्ति मिलती है।
-
कपूर भी सकारात्मक ऊर्जा का बहुत अच्छा सोर्स होता है। देवी लक्ष्मी को भी कपूर अति प्रिय है. नरक चौदस के दिन काली चौदस भी होती है और इसमें कपूर के दीपक से देवी काली की आरती की जाती है। ऐसा करने से आपके जीवन से सारी मुसीबतें खत्म हो जाती है.
-
नरक चतुर्दशी के दिन भगवान कृष्ण के नरकासुर का वध किया था. इसलिए इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा जरूर करें.
-
नरक चतुर्दशी को रूप चतुर्दशी या रूप चौदस भी कहते हैं इसलिए रूप चतुर्दशी के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा करनी चाहिए. ऐसा करने से सौंदर्य की प्राप्ति होती है.
-
नरक चतुर्दशी को काली चौदस के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन मां कालिका की पूजा से संकटों से मुक्ति मिलती है.
-
नरक चतुर्दशी के दिन दक्षिण दिशा में गंदगी न करें। इससे यम देव और पितृ नाराज होते हैं.
-
इस दिन झाड़ू को गंदा न करें और पैर भी न लगाएं.
-
नरक चतुर्दशी के दिन मांसाहार भोजन का सेवन न करें. वैसे तो पूरे दीपोत्सव के दौरान ही मांसाहारी भोजन नहीं खाना चाहिए.
-
इस दिन तिल के तेल का दान भूलकर भी न करें. इससे मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं.
-
नरक चतुर्दशी के दिन जीवहत्या न करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










