Namkeen Matar Fry Recipe: मिनटों में बनाएं कुरकुरी और स्वाद से भरपूर नमकीन मटर फ्राई
Author Pratishtha pawar
Updated:
विज्ञापन

घर पर आसानी से बनाएं चटपटी और कुरकुरी नमकीन मटर फ्राई, बच्चों और बड़ों सभी की पसंदीदा स्नैक रेसिपी.
विज्ञापन
Namkeen Matar Fry Recipe: सर्दियों में हरी मटर से बनने वाली नमकीन मटर फ्राई एक बेहद स्वादिष्ट और झटपट तैयार होने वाली रेसिपी है. यह कुरकुरी, हल्की मसालेदार और चाय के साथ परोसने के लिए एकदम परफेक्ट स्नैक है और सभी को इसका चटपटा स्वाद खूब पसंद आता है. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा सामग्री और समय नहीं लगता, फिर भी स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे.
नमकीन मटर फ्राई रेसिपी (Namkeen Matar Fry Recipe)
आवश्यक सामग्री
- हरी मटर – 2 कप (छिली हुई)
- बेसन – 3 टेबलस्पून
- कॉर्नफ्लोर – 1 टेबलस्पून
- लाल मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
- हल्दी पाउडर – ¼ टीस्पून
- चाट मसाला – 1 टीस्पून
- नमक – स्वादानुसार
- अजवाइन – ¼ टीस्पून
- तेल – तलने के लिए
- हरा धनिया – सजाने के लिए
नमकीन मटर फ्राई बनाने की रेसिपी हिन्दी में
- सबसे पहले हरी मटर को धोकर अच्छी तरह सुखा लें.
- एक बाउल में बेसन, कॉर्नफ्लोर, नमक, लाल मिर्च, हल्दी और अजवाइन मिलाएं.
- अब इसमें मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएं ताकि मसाला मटर पर अच्छे से चिपक जाए.
- कढ़ाही में तेल गरम करें और मटर को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
- तलने के बाद मटर को टिश्यू पेपर पर निकाल लें और ऊपर से चाट मसाला छिड़कें.
- हरे धनिये से सजाकर गरमागरम परोसें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Pratishtha Pawar
मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










