Mouni Roy Wedding: इस वेडिंग सीजन आप भी करने जा रही हैं साउथ इंडियन शादी,तो मौनी रॉय के लुक से लें आइडिया

Updated:
विज्ञापन

Mouni Roy Wedding: टीवी एक्ट्रेसेज मौनी रॉय अपने ब्वॉय फ्रेंड सूरज नांबियर के साथ आज सात फेरों के बंधन में बंध गई हैं. साउथ इंडियन ब्राइड बनीं बंगाली बाला मौनी राय अपने वेडिंग फोटोज में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. आप भी साउथ इंडियन ब्राइड बनने जा रही हैं तो मौनी के इस लुक से आइडियाज ले सकती हैं.

विज्ञापन
undefined

अपनी खूबसूरत अदाओं से लोगों का दिल जीतने वाली टीवी एक्ट्रेसेज मौनी रॉय आज सात फेरों के बंधन में बंध गई हैं. अपनी शादी में मौनी ने टिपिकल साउथ इंडियन आउटफिट और ज्वैलरी को कैरी किया.

विज्ञापन
undefined

मौनी राय ने अपने बैंकर बॉयफ्रेंड सूरज के साथ साउथ इंडियन स्टाइल में शादी की है क्योंकि सूरज साउथ इंडियन हैं. सोशल मीडिया पर मौनी की शादी की फोटोज सामने आई हैं, जिसमें साउथ इंडियन ब्राइड बनीं मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रही रही हैं.

undefined

साउथ इंडियन ब्राइड बनीं मौनी रॉय सिंपल साउथ इंडियन लुक कैरी कर बहुत ही ज्यादा सुंदर लग रही हैं. अपनी वेडिंग में एक्ट्रेस व्हाइट कलर की रेड बॉर्डर वाली खूबसूरत सिल्क की साड़ी में नजर आईं.

undefined

मौनी रॉय ने अपने साउथ इंडियन ब्वॉयफ्रेंड सूरज के कल्चर का सम्मान करते हुए शादी मलयाली रस्मों रिवाज से की है.

undefined

मौनी ने रेड बॉर्डर वाली सिल्क साड़ी के साथ गोल्डन ज्वैलरी कैरी किया है. उनका मांग टीका, माथा पट्टी, झुमके, चोकर सेट, गोल्डन कड़े, कमरबंद एक खास डिजाइन वाले नजर आ रहे हैं.

undefined

मिनिमल मेकअप और मथे पर बिंदी के साथ मौनी ने लुक को सटल रखा. एक्ट्रेस ने जो हार पहना उसमें किसी भगवान की प्रतिमा नजर आ रही है.

undefined

इस वेडिंग सीजन में यदि आप भी साउथ इंडियन वेडिंग करने जा रही हैं, तो मौनी रॉय के लुक से आइडिया लेकर बेहद खास नजर आ सकती हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola