Mother’s Day 2025: मदर्स डे के मौके पर मां को दें स्पेशल और डिलीशियस सरप्राइज, बनाएं कुछ अपने हाथों से

Mother’s Day ( AI generated image)
Mother’s Day 2025: किसी भी व्यक्ति के लिए मां से बढ़कर कोई रिश्ता नहीं होता है. ये सबसे खास और अनमोल रिश्ता है. ये रिश्ता सारे रिश्तों से अनोखा और अनमोल होता है. मदर्स डे को हर वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है. इस साल 11 मई को ये दिन मनाया जाएगा.
Mother’s Day 2025: हमारे लाइफ में कई रिश्ते होते हैं जो बहुत ही खास होते हैं. इन रिश्तों के कारण ही जीवन जीने का अपना मजा होता है. किसी भी व्यक्ति के लिए मां से बढ़कर कोई रिश्ता नहीं होता है. ये सबसे खास और अनमोल रिश्ता है. ये रिश्ता सारे रिश्तों से अनोखा होता है. मदर्स डे को हर वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है. इस साल 11 मई को ये दिन मनाया जाएगा. मां के लिए इस दिन को और भी खास बनाने के लिए कुछ मीठा जरूर बनाएं. इस मदर्स डे को और भी स्पेशल बनाने के लिए आप केक बनाकर अपनी मां को सरप्राइज दे सकते हैं. इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं आप घर पर आसानी से कौन से केक को बना सकते हैं.
वनीला फ्लेवर केक

अगर आप पहली बार केक बना रहे हैं तो आप वनीला केक ट्राई कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए आप एक कप मैदा में एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर और आधा छोटा चम्मच ब���किंग सोडा को मिक्स कर दें. आप एक बाउल में आधा कप चीनी, तेल आधा कप, एक छोटा चम्मच विनेगर और एक छोटा चम्मच वनीला एसेंस को भी डाल दें. इसमें मैदा को डाल दें और दूध की मदद से एक बैटर तैयार करें. केक बनाने के लिए केक टिन में बटर पेपर लगाएं और मिश्रण को इसमें डालें और इसे बेक करें. आप इसे ओवन या फिर कढ़ाई में भी बेक कर सकते हैं. इसे आप स्ट्रॉबेरी से सजा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Leftover Rice Recipe: रेस्टोरेंट जैसा तीखा स्वाद बचे हुए चावल से, घर में सिर्फ 15 मिनट में
मैंगों केक

गर्मी के मौसम में आम आसानी से मिल जाते हैं. इस साल के मदर्स डे के मौके पर आप मैंगों केक बना सकते हैं. इस केक को बनाने के लिए आप मैंगों को काटकर पेस्ट बना लें. अब एक बाउल में आप एक कप मैदा में एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर और आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा को मिला दें. इसमें आधा कप पिसी हुई चीनी और आम के पेस्ट को मिला दें. इसमें आप आधा कप बटर या फिर तेल को भी डाल दें. इसमें आप एक चम्मच विनेगर को भी मिक्स कर दें. अब केक टिन में डालकर इसे बेक करें. ओवन में आप इसे 180 डिग्री सेल्सियस पर बैक करें. ओवन को आप प्री हीट कर लें. आप आम के टुकड़ों से केक को सजा सकते हैं. केक के ऊपर व्हिपिंग क्रीम से भी सजा दें.
चॉकलेट कप केक

आप अपनी मां के लिए चॉकलेट कप केक को तैयार कर सकते हैं. ये छोटे कप केक से आप उन्हें सरप्राइज दें. इन कप केक को बनाने के लिए आपको एक कप दही, एक कप चीनी और आधा कप तेल को डाल दें. इसमें आधा कप मैदा, आधा कप कोको पाउडर में एक छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर और आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा को मिला दें. सभी चीजों को मिक्स करें. अब कप केक को फिल करें. मोल्ड में बैटर को पूरी तरीके से नहीं भरें. इसे आधे घंटे तक बेक करें. इसके ऊपर आप चॉकलेट क्रीम को सजाएं.
यह भी पढ़ें: Dahi Aloo Recipe: जब मन करे कुछ हल्का और टेस्टी खाने का तो झटपट बनाएं दही आलू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










