ePaper

Beautiful National Parks In India: ये है भारत के सबसे खूबसूरत नेशनल पार्क, वाइल्ड लाइफ एडवेंचर का ऐसे लें मजा

Updated at : 25 Jul 2023 2:08 PM (IST)
विज्ञापन
Beautiful National Parks In India: ये है भारत के सबसे खूबसूरत नेशनल पार्क, वाइल्ड लाइफ एडवेंचर का ऐसे लें मजा

Beautiful National Parks In India: हर प्रकृति प्रेमी ऐसे प्राकृतिक सौंदर्य देखने की चाहत रखता है. हमने भारत के खूबसूरत नेशनल पार्क की एक छोटी-सी लिस्ट बनाई है. आप भी जानें यहां उन नेशनल पार्क के बारे में जो खूबसूरती की मिसाल कायम कर रहे हैं

विज्ञापन

Beautiful National Parks In India in Hindi: नेशनल पार्क(National Park) एक ऐसी खूबसूरत जगह जहां प्राकृतिक सुंदरता को संभालकर रखा जाता है. जिसमें ढेरों जंगली जानवरों का जमावड़ा एक परिवार के मुताबिक रहता है, उनकी रक्षा के लिए जगह जगह सरकारों द्वारा यह खूबसूरत नेशनल पार्कबनाए जाते हैं, ताकि यात्री यहाँ पहुंचे और इस सुंदरता को निहार सके. हरे-भरे जंगल, पहाड़, नदियां और झरने जैसे खूबसूरत नजारों को देखने को मौका मिलेगा. हर प्रकृति प्रेमी ऐसे प्राकृतिक सौंदर्य देखने की चाहत रखता है. हमने भारत के खूबसूरत नेशनल पार्क की एक छोटी-सी लिस्ट बनाई है. आप भी जानें यहां उन नेशनल पार्क के बारे में जो खूबसूरती की मिसाल कायम कर रहे हैं

undefined

गिर नेशनल पार्क

हम गुजरात में स्थित Gir National Park से करेंगे. कारण स्पष्ट है गुजरात देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्म राज्य है. इस नेशनल पार्क को एशियाटिक शेरों की रक्षा के लिए बनाया गया था. गुजरात में तलाला के निकट बसे इस गिर नेशनल पार्क को साल 1965 में बनाया गया था. 1413 वर्ग किलोमीटर में फैले इस पार्क में दहाड़ते हुए शेरों के अलावा मगरमच्छ और चहकती चिड़ियों का जमावड़ा भी मिल जाएगा.

undefined

ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क

हिमाचल भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है. उसी हिमाचल में ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क है. लगभग 755 वर्ग किमी. में फैला इस नेशनल पार्क को यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया है. ये पार्क इतना खूबसूरत है कि भारत ही नहीं दुनिया भर के लोग इस ओर खींचे हुए चले आते हैं. यहाँ पर आप खूबसूतर ग्लेशियर, नदी घाटी, पहाड़ और हरे-भरे जंगलों से भरे नजारों का आनंद ले सकते हैं.

undefined

काजीरंगा नेशनल पार्क

लिस्ट में दूसरा नाम असम स्थित काजीरंगा नेशनल पार्क (kajiranga National Park) का है. असम राज्य जहाँ भारत की सबसे बड़ी नदी ब्रह्मपुत्र बहती है उसी राज्य के गोलाघाट और नागांव जिले में पड़ने वाला काजीरंगा नेशनल पार्क (kajiranga National Park) जिसे यहाँ मौजूद एक सींग वाले गैंडों के स्थान के नाम से भी जाना जाता है. इसकी प्रकृतिक खूबसूरती आंखों को सुकून देने का काम करती है.

undefined

फूलों की घाटी नेशनल पार्क

फूलों की घाटी उत्तराखंड के सबसे खूबसूरत नेशनल पार्क में आता है. यहां पर साल के कुछ महीनों में 500 से ज्यादा फूल खिलते हैं। उस समय ये घाटी स्वर्ग से भी खूबसूरत लगने लगती है. फूलों की घाटी को 1982 में यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज सूची में शामिल किया. दुनिया भर से लोग इस खूबसूरत जगह पर कुछ वक्त बिताने के लिए आते हैं. यहाँ तक पहुँचने के लिए एक लंबा ट्रेक तय करना पड़ता है.

undefined

पेरियार नेशनल पार्क

पेरियार नेशनल पार्क केरल राज्य के इडुक्की जिले में थेक्कडी में एक कृत्रिम झील के चारों ओर फैला हुआ है. केरल के पश्चिमी घाट के पहाड़ियों से घिरा हुआ पेरियार राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण भारत के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है.

undefined

कॉर्बेट नेशनल पार्क

कॉर्बेट नेशनल पार्क प्रेमियों के लिए एक स्वर्ग की तरह है. अगर आप भागदौड़ भरी जिंदगी से थोड़ा रिलैक्स चाहते हैं तो ये उत्तराखंड का नेशनल पार्क आपको सुकून देगा. ये नेशनल पार्क 1936 में जिम काॅर्बेट के नाम पर रखा गया. रामगंगा नदी के किनारे स्थित ये नेशनल पार्क बाघों का घर है. इसके अलावा भी कई जानवर और 600 प्रकार के पक्षी रहते हैं.

undefined

रणथम्बोर नेशनल पार्क

राजस्थान राज्य के सवाई माधोपुर में रणथम्बोर नेशनल पार्क स्थित है. यह भारत का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध राष्ट्रीय उद्यान है. 1334 वर्ग किलोमीटर में फैला यह नेशनल पार्क उत्तर में बनास नदी और दक्षिण में चम्बल नदी से घिरा हुआ है. सर्दियों के मौसम में अक्टूबर से मार्च के बीच रणथम्बोर नेशनल पार्क की सैर करना सबसे अच्छा समय माना जाता है.

undefined

नागरहोल नेशनल पार्क

नागरहोल नेशनल पार्क कर्णाटक के कोडागु और मैसूर जिले में स्थित है. नागरहोल टाइगर रिजर्व जिसे पहले राजीव गांधी नागरहोल टाइगर रिजर्व के नाम से जाना जाता था, भारत के प्रतिष्ठित और ख़ूबसूरत राष्ट्रीय उद्यानों में से एक है. 1955 में बना यह राष्ट्रिय उद्यान 258 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है.

undefined

नंदा देवी नेशनल पार्क

एवरेस्ट की फतह करने वाले पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी ने अपनी आत्मकथा में कहा है कि नंदा देवी नेशनल पार्क भगवान का दिया हुआ जंगल है. नंदा देवी को 1988 में यूनेस्को ने वर्ल्ड हेरिटेज लिस्ट में शामिल किया. लगभग 630 वर्ग किमी. में फैला ये नेशनल पार्क रोमांच के शौकीनों के लिए जन्नत से कम नहीं है. भारत की दूसरी सबसे ऊँची नंदा देवी चोटी के आसपास ये नेशनल पार्क फैला हुआ है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola