सर्दी के दिनों में बनाएं मूंग दाल पालक इडली
Published by : Priya Gupta Updated At : 13 Feb 2026 8:19 AM
मूंग दाल पालक इडली (AI IMAGE)
Moong Dal Palak Idli: ठंड के दिनों में बच्चों के लिए पालक से बनाना चाहते हैं टेस्टी और मजेदार नाश्ता, तो इस आर्टिकल की मदद से तैयार करें मूंग दाल पालक इडली.
Moong Dal Palak Idli: ठंड के दिनों में जब बाजार में हरे पालक आते है तो इससे हम घर पर कई सारी रेसिपी बनाकर ट्राई करते है. अक्सर बच्चे पालक से बनी डिश खाना पसंद नहीं करते हैं इसलिए आज हम आपको नाश्ते में बनाने के लिए मूंग दाल पालक इडली की रेसिपी बताने जा रहे हैं. इसे बनाना आसान है और इसका स्वाद खाने में इतना लाजवाब होता है कि बच्चे भी इसे चाव से खाएंगे. तो चलिए जानते हैं मूंग दाल पालक इडली बनाने की विधि.
मूंग दाल पालक इडली बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- मूंग दाल – 1 कप
- चावल – आधा कप
- पालक – 1 कप (धोकर कटे हुए)
- हरी मिर्च – 1-2 (स्वादानुसार)
- अदरक – आधा टुकड़ा
- पानी – जरूरत अनुसार
- नमक स्वादानुसार
- तेल – इडली स्टैंड ग्रीस करने के लिए
यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
मूंग दाल पालक इडली बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले मूंग दाल और चावल को अच्छे से धोकर 3-4 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगो दें. अब आप पालक की पत्तियों को भी धोकर काट लें. फिर हरी मिर्च और अदरक को छोटे टुकड़ों में काट लें जिससे मिक्सी में पीसने पर सब कुछ अच्छे से मिल जाए.
- अब भिगोई हुई मूंग दाल और चावल का पानी निकालकर मिक्सी में डालें. इसमें कटे हुए पालक, हरी मिर्च और अदरक डालकर अच्छे से बैटर तैयार कर लें.
- अब इडली बनाने के लिए इडली स्टैंड को हल्का सा तेल या घी लगाकर ग्रीस करें. अब तैयार बैटर को स्टैंड के हर सांचे में बराबर डालें.
- इसके बाद स्टीमर में पानी उबालें और इडली स्टैंड को इसमें रखें. अब आप इसका ढक्कन बंद करके लगभग 10-15 मिनट तक इडली को स्टीम करें.
- अब तैयार हुई मूंग दाल पालक इडली को निकालकर एक प्लेट में रखें. इसे आप सांभर और चटनी के साथ सर्व करके खाए.
यह भी पढ़ें: सर्दियों में मेथी-मटर से तैयार करें गरमा-गरम स्वादिष्ट कचौड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










