बारिश में बार-बार ऑयली हो जाता है चेहरा? आज ही ट्राई करें अलसी के आइस क्यूब्स

Updated:
विज्ञापन

Monsoon Skin Care, PC - AI

Monsoon Skin Care: बारिश में ऑयली स्किन से परेशान? अलसी के बीज से घर पर बनाएं आइस क्यूब्स. पाएं चिपचिपाहट और मुंहासों से राहत, त्वचा को मिलेगी ताजगी.

विज्ञापन

Monsoon Skin Care: बारिश के मौसम में हवा में नमी ज्यादा होने की वजह से चेहरे पर चिपचिपाहट. ऑयल और पिंपल्स की समस्या बढ़ जाती है. खासकर ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए यह मौसम थोड़ा मुश्किल हो सकता है. ऐसे में अगर आप अपने स्किन केयर रूटीन में अलसी के बीज से बने आइस क्यूब्स शामिल करें. तो त्वचा को ठंडक मिल सकती है और चेहरा ज्यादा फ्रेश महसूस हो सकता है. आइए जानते हैं इन्हें बनाने और लगाने का आसान तरीका.

मानसून में क्यों फायदेमंद हैं अलसी के आइस क्यूब्स?

अलसी के बीज में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं. ये त्वचा को पोषण देने में मदद करते हैं. साथ ही चेहरे पर जमा अतिरिक्त तेल को कम करने. त्वचा को ताजगी देने और हल्का कसाव महसूस कराने में भी सहायक हो सकते हैं.

फ्लैक्ससीड आइस क्यूब्स बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • 1 कप पानी
  • 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज
  • 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल

फ्लैक्ससीड आइस क्यूब्स बनाने का आसान तरीका

इन्हें घर पर बनाना बिल्कुल आसान है. बस ये स्टेप्स अपनाएं.

  • सबसे पहले एक बर्तन में 1 कप पानी लें.
  • इसमें 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज डालें.
  • अब इसे धीमी आंच पर तब तक उबालें. जब तक पानी थोड़ा गाढ़ा न हो जाए.
  • गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें.
  • इसके बाद इसे सूती कपड़े या छलनी से छान लें.
  • अब इसमें 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल मिलाएं.
  • तैयार मिश्रण को आइस ट्रे में डालें.
  • ट्रे को फ्रीजर में रखें. जमने के बाद आइस क्यूब्स इस्तेमाल के लिए तैयार हैं.

चेहरे पर लगाने का सही तरीका

सही तरीके से इस्तेमाल करने पर इसका बेहतर फायदा मिल सकता है.

  • सबसे पहले चेहरे को माइल्ड फेसवॉश से साफ कर लें.
  • अब एक आइस क्यूब को पतले कॉटन या मलमल के कपड़े में लपेट लें.
  • इससे चेहरे और गर्दन पर लगभग 1 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें.
  • 5 मिनट बाद हल्का वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर या एलोवेरा जेल लगा लें.

आइस क्यूब्स इस्तेमाल करते समय रखें ये सावधानियां

  • पहली बार इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
  • बर्फ को कभी भी सीधे त्वचा पर न लगाएं. हमेशा कपड़े में लपेटकर ही इस्तेमाल करें.
  • हर 4 से 5 दिन में नए आइस क्यूब्स बनाएं.
  • अगर त्वचा पर जलन, खुजली या लालपन महसूस हो तो तुरंत इस्तेमाल बंद करें और त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें.

ध्यान रखने वाली बात

अलसी के आइस क्यूब्स मानसून में स्किन को ठंडक और ताजगी देने का एक आसान घरेलू तरीका हो सकते हैं. हालांकि हर व्यक्ति की त्वचा अलग होती है. इसलिए इसका असर भी अलग-अलग हो सकता है. अगर आपकी त्वचा बहुत संवेदनशील है या पहले से कोई स्किन समस्या है. तो इस्तेमाल करने से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर रहेगा.

यह भी पढ़ें: चेहरा दिखेगा साफ और खिला-खिला, मुल्तानी मिट्टी के साथ आज ही मिलाएं ये 5 चीजें


विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola