ePaper

Monsoon Hair Care for Men: अपने बालों को झड़ने से रोकने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

Updated at : 09 Aug 2024 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
hair fall

hair fall

Monsoon Hair Care for Men: बरसात का मौसम आते ही, अगर आपके बाल भी अधिक मात्र में झड़ने लगते हैं तो, इस लेख में आपकी मदद करने के लिए, बालों को झड़ने से रोकने के कुछ टिप्स दिए गए हैं.

विज्ञापन

Monsoon Hair Care for Men: चाहे पुरुष हो या महिला बालों के झड़ने पर दुख दोनों को बराबर ही होता है, क्योंकि ये बाल हमारे शरीर के लिए चाहे उतने महत्वपूर्ण ना हो, लेकिन हमारे लुक्स में इनका बहुत बड़ा योगदान होता है. बरसात का मौसम जैसे ही करीब आता है, कई लोगों को यह महसूस होने लगता है कि उनके बाल पहले की तुलना में ज्यादा झड़ रहें हैं. ऐसा मौसम के अनुरूप अपने बालों का ध्यान ना रखने के कारण हो सकता है. इस लेख में हम आपको यह बताने का प्रयास कर रहें हैं कि बिना किसी महंगे उत्पाद का इस्तेमाल किए, आप बारिश के मौसम में अपने बालों का कैसे ख्याल रख सकते हैं और इसे झड़ने से कैसे रोक सकते हैं.

हेलमेट पर दें विशेष ध्यान

Credit-istock.

बरसात के दिनों में कई बार ऐसा होता है कि हमारा हेलमेट गीला हो जाता है और हम उसे बिना अच्छी तरह से सुखाए ही उसका इस्तेमाल करने लगते हैं. नमी के कारण कई बार हेलमेट में फंगस भी लग जाता है और ये गीला हेलमेट बार-बार हमारे बालों को गीला करता रहता है, जिससे बालों में दुर्गंध आती है और बाल भी झड़ने लगते हैं.

Also read: Oily Skin Tips: ऑइली स्किन से छुटकारा देंगे ये घरेलू उपाय

Also read: Body Odor Remedies: इन घरेलू उपायों से खत्म होगी शरीर से आने वाली दुर्गंध

Also read: Basic Skin Care Tips: अच्छी स्किन पाने के लिए फॉलो करें ये बेसिक स्टेप्स

गीले बालों पर ना करें कंघी

Credit-istock.

बरसात के मौसम में बारिश में भींगने के कारण और नहाने के बाद जल्दी बाल ना सूखने के कारण भी बाल ज्यादा समय तक गीले रह जाते हैं और कई बार हम इन गीले बालों में ही कंधी कर देते हैं. गीले बालों में कंघी करने से बाल झड़ने की समस्या और बढ़ जाती है.

बालों को ज्यादा स्टाइल करने से बचें

Credit-istock.

अगर आप चाहते हैं कि आपके बाल ना झड़े, तो आपको अपने बालों में हेयर जैल और हेयर स्प्रे के ज्यादा इस्तेमाल से बचना चाहिए, जितना हो सके अपने बालों को स्टाइल करने से बचें.

Also read: Hair Care Tips: बालों को घना करने के घरेलू उपाय

Trending Video

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola