ePaper

Money plant and Tulsi Benefits : मनी प्लांट और तुलसी का साथ,घर में लाती है खुशियों का खजाना

Updated at : 14 Jan 2025 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
Sawan 2025

Sawan 2025

Money plant and Tulsi Benefits : वास्तु शास्त्र, आयुर्वेद और धार्मिक दृष्टिकोण से मनी प्लांट और तुलसी के पौधे अत्यधिक शुभ और लाभकारी हैं.

विज्ञापन

Money plant and Tulsi Benefits : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच हर कोई चाहता है कि उसके घर में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास हो. इसके लिए अक्सर हम कई उपाय करते हुए भी नजर आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनी प्लांट और तुलसी के पौधे को साथ में लगाने से आप अपने घर को न केवल खुशहाल बना सकते हैं बल्कि जीवन में नई ऊर्जा और समृद्धि का भी अनुभव भी कर सकते हैं.

घर में होता है पॉजिटिव एनर्जी का संचार

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को समृद्धि का प्रतीक और तुलसी को धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है. जब इन दोनों पौधों को एक साथ रखा जाता है तो यह घर में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करते हैं. इससे घर में हमेशा सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. इसके अलावा यह पौधे वातावरण को भी शुद्ध करते हैं. मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में और तुलसी के पौधे को पूजा स्थल या आंगन में रखना विशेष रूप से शुभ माना जाता है.

स्वास्थ्य के लिए लाभकारी

तुलसी का पौधा अपने औषधीय गुणों के लिए प्रसिद्ध है. वहीं मनी प्लांट वायुमंडल में आक्सीजन को बढ़ाता है और घर के वातावरण को ताजगी से भर देता है. इसके अलावा तुलसी के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो समग्र स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं. जब मनी प्लांट और तुलसी को एक साथ रखा जाता है तो यह न केवल घर के वातावरण को शुद्ध करता है बल्कि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है.

Also Read : Shami Plant in Home : घर में शमी का पौधा लगाने के 5 बड़े फायदे जो आपको कर देंगे हैरान

मनी प्लांट और तुलसी वास्‍तु दोष को करता है दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को समृद्धि और धन का प्रतीक माना जाता है. यह घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में मदद करता है. तुलसी का पौधा शांति और ताजगी का स्रोत माना जाता है, और इसे धार्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना गया है.

Also Read : Good Luck Remedies : रोज तुलसी को जल में मिला कर यह चीज करें अर्पण, हो जाएंगे मालामाल

मानसिक तनाव और चिंता से मिलती है मुक्ति

तुलसी और मनी प्लांट की वजह से मानसिक तनाव और चिंता कम होती है. तुलसी का पौधा मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है जिससे व्यक्ति सकारात्मकता की ओर प्रेरित होता है. मनी प्लांट की वजह से मनोबल बढ़ाता है क्योंकि यह आर्थिक समृद्धि का प्रतीक माना जाता है.

इनपुट: आस्था सिंह राजपूत

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola