आपकी पर्सनालिटी के राज भी खोलते हैं तिल, आप भी जान सकते हैं 'उनका' स्वभाव
Published by : Shaurya Punj Updated At : 08 Dec 2022 6:49 AM
Moles On Body Parts and Personality Traits: किसी भी व्यक्ति का चेहरा एक खुली किताब होता है, जिसके माध्यम से उसके व्यक्तित्व व स्वभाव के बारे में आसानी से जाना जा सकता है. आइए जानें आपके शरीर में मौजूद तिल आपके स्वभाव और पर्सनालिटी के बारे में क्या बताते हैं
Moles On Body Parts: चेहरे पर तिल होने का महत्व अलग-अलग प्रकार का होता है. इंसान के चेहरे पर तिल महज सौंदर्य का प्रतीक ही नहीं होते बल्कि ये व्यक्ति के भविष्य में होने वाली घटनाओं का भी संकेत देते हैं. जी हां बॉडी पर पाये जाने वाले तिल आपकी ब्यूटी तो बढ़ाते ही है साथ ही आपकी लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट भी उजागर करते है. समुद्र शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति का चेहरा एक खुली किताब होता है, जिसके माध्यम से उसके व्यक्तित्व व स्वभाव के बारे में आसानी से जाना जा सकता है. आइए जानें आपके शरीर में मौजूद तिल आपके स्वभाव और पर्सनालिटी के बारे में क्या बताते हैं
जिसकी नाक पर तिल हो तो समझ लें कि वो आशिक मिजाज और अग्रेसिव टाइप के होते हैं. हाजिर जवाबी में उनका कोई सानी नहीं होता. किसी भी बात पर तुरंत रिएक्ट करने की आदत होती है. इन्हें कुछ बर्दाश्त नहीं होता. ऐसे लोग कपड़ों के भी शौकीन होते हैं. ये हमेशा अपनी एक अलग छवि बनाने में विश्वास रखते हैं.
अगर आपके माथे के बीच में तिल है तो यह आपके लिए शुभ संकेत की तरह है. चेहरे के इस हिस्से में तिल के कारण आपके पूरे जीवन में पैसे की कमी नहीं होगी और आपका यश भी फैलेगा, यानी आप पैसे वाले तो होंगे साथ ही आप फेमस भी होगी. जी हां अगर आपके दोनों आईब्रो के बीच में तिल हैं तो आप बुद्धिमान है और आप अपनी बुद्धि से कार्यों में सफलता और पैसा प्राप्त करती हैं.
ऐसे व्यक्ति जिनके कान के पिछले हिस्से पर तिल होता है थोड़ा काल्पनिक होते हैं. ये लोग ऐसा मानते हैं कि कल्पना करने मात्र से ही कुछ भी हासिल किया जा सकता है. ऐसे लोगों को समाज में बहुत ज्यादा मान सम्मान तो मिलता ही है साथ ही साथ लोगों के प्रिय भी होते हैं. ऐसे लोग बहुत निश्चयी होते हैं. मतलब जो ठान लिया उसको करने की कोशिश करते हैं.
हथेली पर तिल अपार धन संपदा का सूचक होता हैं. ऐसे लोग बेहद खर्चीले होते हैं. ब्रांडेड और मंहगी चीजें हमेशा इनका ध्यान अपनी तरफ खींचती है. ये अलग अलग तरह की चीजें इस्तेमाल करते हैं. हमेशा खुश रहने वाले ये लोग अपने सात लोगों को भी खुश रखना बखूबी जानते हैं.
जिस लोगों के होठ के उपर काला तिल हो वह बहुत कामुक होते है. उसका मन भोग-विलास के प्रति विशेष आकर्षित रहता है. भौतिक वस्तुओं के बगैर उसको जीवन जीने में आनन्द नहीं आता है.
पैर में तिल फैशनेबल आइडेंटिटी को दर्शाता है. ये हार्ड कोर ट्रैवलर होते हैं. इन्हें पूरी दुनिया घूमने का शौक होता है और ये ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ते. ऐसे लोग साहसी भी होते हैं उन्हें खतरों से खेलने की आदत होती है.
कंधे पर तिल वाले लोग अपनी जिंदगी में एक्सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं. इन्हें बदलाव पसंद होते हैं. पर बदलाव का दायरा सीमित होता है. शांत स्वभाव ये लोग परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना पसंद करते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










