Moisturizer For Oily Skin: ऑयली स्किन वालों के लिए कौन सा मॉइस्चराइजर है बेस्ट, जानें यहां

Moisturizer For Oily Skin
Moisturizer For Oily Skin: ऑयली स्किन वाले लोग अक्सर यही गलती करते हैं कि वो सही मॉइस्चराइजर का चुनाव नहीं कर पाते हैं, जिससे उनकी स्किन और ज्यादा ऑयली हो जाती है और पिम्पल्स की समस्या भी होने लगती है. इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप गर्मी के दिनों में एक ऐसा मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें जो आपके स्किन टाइप के अनुसार हो. इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि ऑयली स्किन के लिए कैसा मॉइस्चराइजर बेस्ट होता है.
Moisturizer For Oily SKin: गर्मी आते ही ऑयली स्किन वालों की परेशानी बढ़ जाती है. फेस पर ऑयल आने की वजह से चेहरा हमेशा चिपचिपा रहता है और पिम्पल्स और एक्ने भी होने लगती हैं. ऐसे में स्किन के अनुसार सही मॉइस्चराइजर लगाने के कारण यह समस्या और बढ़ने लगती है. ऑयली स्किन वाले लोग अक्सर यही गलती करते हैं कि वो सही मॉइस्चराइजर का चुनाव नहीं कर पाते हैं, जिससे उनकी स्किन और ज्यादा ऑयली हो जाती है और पिम्पल्स की समस्या भी होने लगती है. इसलिए यह बहुत जरूरी है कि आप गर्मी के दिनों में एक ऐसा मॉइस्चराइजर इस्तेमाल करें जो आपके स्किन टाइप के अनुसार हो. इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि ऑयली स्किन के लिए कैसा मॉइस्चराइजर बेस्ट होता है.
क्रीमी मॉइस्चराइजर से बचें
ऑयली स्किन वालों को क्रीमी मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल बिलकुल नहीं करना चाहिए. ये उनकी त्वचा को और ज्यादा ऑयली बना सकते हैं, जिससे मुहांसे और दाग-धब्बे होने की संभावना बढ़ जाती है. क्रीमी मॉइस्चराइजर में अक्सर हेवी इंग्रीडिएंट्स होते हैं जो त्वचा को भारी और चिपचिपा बनाते हैं. इसलिए जिन लोगों की स्किन ऑयली है उन्हें क्रीम मॉइस्चराइजर के इस्तेमाल से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Sunscreen For Skin: SPF 30 या 50, आपके लिए कौन सा बेहतर है? जानें यहां
जेल मॉइस्चराइजर का करें चुनाव
ऑयली स्किन वालों को अपनी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने के लिए लाइटवेट और नॉन-ग्रीसी मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आपके लिए जेल मॉइस्चराइजर सबसे अच्छा ऑप्शन होगा. यह आपके स्किन को आयल फ्री लुक के साथ हाइड्रेट करता है. इसके साथ ही जेल मॉइस्चराइजर आपके स्किन को लाइट और नॉन-ग्रीसी फील देता है, जो ऑयली स्किन वालों के लिए बहुत जरूरी है.
एलोवेरा जेल को करें स्किनकेयर में शामिल
एलोवेरा जेल में कई ऐसे गुण होते हैं जो ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं. यह स्किन को हाइड्रेट रखता है, साथ ही स्किन की एक्स्ट्रा ऑयल को भी कंट्रोल करता है. इसके अलावा, एलोवेरा जेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो स्किन की एक्ने और पिम्पल्स को कम करने में मदद करते हैं.
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shubhra Laxmi
Shubhra Laxmi is a lifestyle and health writer with a year-long association with Prabhat Khabar. While she specializes in health, fashion, food, and numerology, her writing is deeply rooted in the human experience. By blending emotional depth with motivational insights, Shubhra aims to inspire readers to live a life that is balanced, mindful, and vibrant.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




