शादी के सीजन में हाथों की खूबसूरती बढ़ाएं इन मेहंदी डिजाइन से

Mehndi Design: अगर आप भी अपने हाथों को सजाने के लिए कुछ यूनिक और स्टाइलिश मेहंदी डिजाइन ढूंढ रही हैं, तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आइए देखते हैं कुछ डिजाइन आइडियाज.
Mehndi Design: शादियों का सीजन चल रहा है. अगर आपके पास भी किसी के शादी में शामिल होने का इनविटेशन आया है तो आपने भी शादी में जाने को लेकर तैयारी शुरू कर दी होगी. इस खास मौके पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं मेहंदी लगाती हैं. मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन आपके लुक को और भी खास बना सकती है. इस आर्टिकल से खूबसूरत मेहंदी डिजाइन चुनकर अपने लुक को खास और आकर्षक बनाना बिलकुल मत भूलिए.
सिंपल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन

शादी के फंक्शन के लिए आप भी कुछ आसान मेहंदी डिजाइन ढूंढ रहे हैं तो ये सिंपल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं. इस डिजाइन में छोटे-छोटे फूल, पत्तियां और हल्की बेलें हाथों को बिना ज्यादा भरे हुए खूबसूरती से उभारती हैं.
फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा ऑप्शन है जो अपने हाथों को खूबसूरत लुक देना चाहती हैं और भरे-भरे डिजाइन लगाना पसंद करती हैं. इस डिजाइन में हाथों पर सुंदर डिटेल्ड पैटर्न को तैयार किया जाता है जिससे हाथ एलिगेंट नजर आते हैं. फुल हैंड मेहंदी डिजाइन में फूल, पत्तियां, डॉट बेल, जाली और जियोमेट्रिक पैटर्न को बना सकते हैं.
सर्कल मेहंदी डिजाइन

सर्कल मेहंदी एक आकर्षक डिजाइन है जिसे आप हाथों और पैरों दोनों पर आसानी से लगा सकती हैं. इस डिजाइन में बीच में गोलाकार पैटर्न को बनाया जाता है. इसके चारों ओर खूबसूरत पैटर्न को बनाया जाता है. इस मेहंदी डिजाइन को बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता है.
जाली वर्क और सेंटर मेहंदी

आप जाली वर्क और सेंटर मेहंदी का कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकते हैं. हल्की और डिटेल्ड जाली वर्क के बीच में खूबसूरत सेंटर डिजाइन बनाकर आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ा सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Mehndi Design: पिया के नाम रचाएं ये खास मेहंदी डिजाइन, दूल्हे राजा की थम जाएंगी नजरें
यह भी पढ़ें: Very Simple Mehndi Design For Hand: अपने हाथों को सजाएं आर्टिस्ट की तरह, यहां देखें सिंपल मेहंदी डिजाइन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










